विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोन का कैमरा समय के साथ खराब फोटो क्यों लेने लगता है? जानिए इसके पीछे की वजह

Published: Mon, 05 Oct 2026 07:00 PM (IST)

मोबाइल कैमरे की फोटो क्वालिटी समय के साथ लेंस पर गंदगी, ग्लास पर स्क्रैच और सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे कई कारणों ...और पढ़ें

फोन का कैमरा समय के साथ खराब फोटो क्यों लेने लगता है? जानिए इसके पीछे की वजह

फोन का कैमरा समय के साथ खराब फोटो क्यों लेने लगता है? जानिए इसके पीछे की वजह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नया फोन खरीदने के बाद मोबाइल के कैमरे से ली गई तस्वीरें अक्सर काफी शार्प और डिटेल्ड दिखाई देती हैं। हालांकि कुछ टाइम यूज करने के बाद काफी यूजर्स को लगता है कि मोबाइल का कैमरा पहले जैसी अच्छी फोटो नहीं ले रहा है।

फोटोज में शार्पनेस कम हो रही है, कलर्स फीके लग रहे हैं और लो-लाइट फोटो में नॉइज भी ज्यादा दिखाई देने लगती है। हालांकि, हर बार इसके पीछे कैमरा सेंसर खराब हो ये जरूरी नहीं है। चलिए फिर इसकी असली वजह जानते हैं...

कैमरा लेंस पर गंदगी

फोन का कैमरा लगातार बाहर के एनवायरनमेंट के कॉन्टैक्ट में रहता है। जेब या बैग में रखने के दौरान इसके लेंस पर धूल, तेल और उंगलियों के निशान भी जमा हो सकते हैं। ऐसे में लेंस पर लगी बेहद पतली गंदगी भी फोटो की क्वालिटी को खराब कर सकती है। खासकर रात के वक्त फोटो लेते वक्त लेंस पर मौजूद धूल रोशनी को फैलाकर फोटो को ब्लर बना सकती है।

कैमरा ग्लास पर स्क्रैच

टाइम के साथ फोन के कैमरा मॉड्यूल पर छोटे-बड़े स्क्रैच आ जाते हैं। ऐसे में अगर कैमरा ग्लास पर स्क्रैच ज्यादा हैं, तो लाइट सही तरीके से सेंसर तक नहीं पहुंच पाती। इसका असर फोटो की क्लैरिटी और कंट्रास्ट पर देखने को मिल सकता है।

सॉफ्टवेयर अपडेट से खराब कैमरा प्रोसेसिंग

ऐसा भी देखा गया है कि स्मार्टफोन कंपनियां समय-समय पर कैमरा एप और सिस्टम के अपडेट रोल आउट करती रहती हैं। इनमें फोटो प्रोसेसिंग, HDR, नॉइज रिडक्शन और कलर ट्यूनिंग में चेंज हो सकता है। इसलिए भी अपडेट के बाद फोटो का लुक पहले से अलग लग सकता है। ऐसे में जरूरी नहीं है कि कैमरा ही खराब हुआ हो।

फोन का हीट होना

लंबे टाइम तक गेमिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग या ज्यादा गर्म एनवायरनमेंट में फोन यूज करने से डिवाइस का टेम्परेचर बढ़ सकता है। ज्यादा हीट कैमरा सेंसर और इमेज प्रोसेसिंग पर कुछ असर डाल सकती है। इसके अलावा फोन गिरने या झटके लगने के बाद कैमरा मॉड्यूल का ऑटोफोकस या ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन खराब हो सकता है। ऐसी कंडीशन में भी फोटो ब्लर आ सकती है या कैमरा फोकस करने में दिक्कत कर सकता है।

यह भी पढ़ें- 7200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन लॉन्च, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर