लंबी वैलिडिटी या ज्यादा डेटा? ₹200 से कम में ये हैं Jio के दो बेस्ट प्लान; जानें बेनिफिट्स
Reliance Jio के पास कम बजट वाले यूजर्स के लिए 200 रुपये से कम कीमत में कई वैल्यू प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में।
-1786802809301_m.webp)
Reliance Jio के ₹200 से कम वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio के पास कई किफायती वैल्यू प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं। आज हम उन प्लान्स की बात कर रहे हैं जिनकी कीमत 200 रुपये से कम है। इनमें खासतौर पर 189 रुपये और 199 रुपये के प्लान शामिल हैं। Jio के पोर्टफोलियो में 198 रुपये का प्लान भी देखने को मिलता है, लेकिन इसे वैल्यू प्लान के तौर पर नहीं गिना जाता। ये 198 रुपये वाला ऑप्शन एक 5G प्लान है जो बेहद कम सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है और उन लोगों के लिए है जो कम बजट में Jio के 5G नेटवर्क का एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं। आइए नीचे इन प्लान्स को विस्तार से समझते हैं।
Reliance Jio का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Reliance Jio के 189 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, टोटल 300 SMS और टोटल 2GB डेटा मिलता है। इसके अलावा इसमें JioTV और JioAICloud का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस दिया गया है। ये प्लान खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग बेनिफिट्स की जरूरत होती है और जिनका बजट कम है। इसमें मिलने वाला 2GB डेटा बेसिक इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए एक बफर की तरह काम करता है। वहीं 300 SMS की सुविधा बेसिक जरूरतों के लिए काफी है, जिसका इस्तेमाल यूजर पोर्ट आउट (Port Out) करने के लिए भी कर सकते हैं। इस प्लान के साथ 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है।

Reliance Jio का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Reliance Jio के 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 18 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 1.5GB डेटा और रोज 100 SMS दिए जाते हैं। तय FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की डाउनलोड स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। कंपनी के 189 रुपये वाले प्लान में भी स्पीड लिमिट यही रहती है। अगर आप लंबी वैलिडिटी के लिए रिचार्ज करने की सोच रहे हैं, तो 189 रुपये वाला प्लान बेहतर ऑप्शन है। वहीं अगर आपको डेटा ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो कंपनी के 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ जा सकते हैं।
