विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Apple की iPhone 18 Pro सीरीज इस दिन आएगी, नोट कर लें डेट एंड टाइम

Updated: Thu, 27 Aug 2026 09:00 AM (IST)

एप्पल ने 9 सितंबर 2026 को अपने 'Surprise and Shine' हार्डवेयर लॉन्च इवेंट की घोषणा की है, जिसमें iPhone 18 ...और पढ़ें

Apple की iPhone 18 Pro सीरीज इस दिन आएगी, नोट कर लें डेट एंड टाइम

Apple की iPhone 18 Pro सीरीज इस दिन आएगी, नोट कर लें डेट एंड टाइम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। काफी दिनों से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि एप्पल जल्द ही अपनी नई आईफोन 18 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इसी बीच अब कंपनी ने अपने आगामी हार्डवेयर लॉन्च इवेंट की डेट अनाउंस कर दी है। जी हां, कंपनी का ‘Surprise and Shine’ नाम वाला ये मेगा इवेंट 9 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी इवेंट Apple Park स्थित Steve Jobs Theatre, Cupertino में होगा। भारतीय समय के मुताबिक ये इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा।

कंपनी ने अभी तक यह क्लियर नहीं किया है कि इवेंट में कौन-कौन से प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस दौरान अपनी नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पेश कर सकता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से अन्य कैटेगरी में भी नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। साथ ही इस बार एप्पल का पहला फोल्ड फोन भी लॉन्च हो सकता है।

बदल सकता है लॉन्च इवेंट का अंदाज

Apple का लॉन्च इवेंट इस साल अपने फॉर्मेट को लेकर भी खास हो सकता है। कोविड-19 महामारी के बाद से कंपनी के ज्यादातर हार्डवेयर इवेंट प्री-रिकॉर्डेड वीडियो के जरिए हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल इस बार फिर से पूरी तरह इन-पर्सन इवेंट की ओर लौट सकता है, जहां कंपनी के अधिकारी मंच से लाइव इन नए प्रोडक्ट्स को अनाउंस कर सकते हैं।

हालांकि, घर से इवेंट देखने वाले यूजर्स के लिए भी लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा पहले की तरह ही उपलब्ध रहेगी। एप्पल की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के अलावा इवेंट को आप Apple TV एप के जरिए भी देखा पाएंगे। यह एप Apple के साथ Android डिवाइस पर भी उपलब्ध है।

Tim Cook के बाद एक नई शुरुआत

ये इवेंट इस बार एप्पल के लिए लीडरशिप चेंज होने की वजह से भी खास है। कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि Tim Cook CEO पद से हटेंगे। अब उनकी जगह Hardware Engineering के Senior Vice President John Ternus अगले महीने यानी 1 सितंबर 2026 से एप्पल के नए CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे।

हालांकि Tim Cook CEO पद छोड़ने के बाद भी कंपनी से जुड़े रहेंगे। वे एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ऑफ दी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की भूमिका निभाएंगे और खास तौर पर दुनियाभर के पॉलिसी मेकर्स के साथ एप्पल के संबंधों से जुड़े मामलों में एक्टिव रहेंगे।

ऐसे में 9 सितंबर का एप्पल इवेंट नए iPhone और अन्य प्रोडक्ट्स के साथ-साथ कंपनी के नए नेतृत्व के दौर की भी शुरुआत करने जा रहा है इसलिए ये इवेंट और भी खास माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Pixel 11 लॉन्च होते ही सस्ता हुआ Apple का iPhone 17, खरीदने से पहले देख लें डील