विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Compaq ने फिर की वापसी, लॉन्च किया 12.6-इंच स्क्रीन और 11,000mAh बैटरी वाला एंड्रॉयड टैबलेट

Updated: Sat, 22 Aug 2026 06:00 PM (IST)

पॉपुलर ब्रांड कॉम्पैक ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मार्केट में वापसी करते हुए अपना लेटेस्ट QTab Ultra 12.6 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कॉम्पैक ने QTab Ultra 12.6 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च किया।

  2. इसमें 12.6 इंच AMOLED डिस्प्ले और 11000mAh बैटरी है।

  3. टैबलेट Android 15 पर चलता है, स्टायलस और कीबोर्ड सपोर्ट।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर पर्सनल कंप्यूटर ब्रांड Compaq एक बार फिर वापसी कर रहा है। कॉम्पैक को साल 2002 में एचपी ने खरीद लिया था। अब Compaq इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस मार्केट में दूसरी पारी के लिए तायर है। कंपनी का फोकस एंट्री-लेवर एंड्रॉयड डिवाइसेस लॉन्च करने पर है। कंपनी ने लेटेस्ट Compaq QTab Ultra 12.6 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च किया है।

Compaq QTab Ultra की खूबियां

लेटेस्ट Compaq QTab Ultra में 12.6-इंच की InCell AMOLED डिस्प्ले दी है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 2560 पिक्सल है। यह बड़ी डिस्प्ले वाला टैब एंटरटेनमेंट के साथ-साथ स्टडी, ड्रॉइंग और वर्किंग के लिए यूज किया जा सकता है।

कॉम्पैक का यह टैब Android 15 पर रन करता है, जो 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS और USB-C सपोर्ट के साथ आता है। इस टैब को कंपनी ने 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जो 500 घंटे तक स्टेंडबाय टाइम का बैकअप ऑफर करता है। इस टैब में कंपनी ने 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

 

QTab Ultra टैब स्टायलस पेन और प्रोटेक्टिव केस के साथ लाया गया है। इसके साथ ही इसमें एक्सटर्नल कीबोर्ड का भी सपोर्ट दिया गया है। यह टैब 12 जीबी तक की रैम और 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें microSD कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है, जो 2TB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Compaq QTab Ultra की कीमत

Compaq QTab Ultra 12.6 को मैक्सिको में MXN 8,499 (करीब 48,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ कंपनी प्रोटेक्टिव केस, स्टायलस, पावर अडेप्टर और चार्जिंग केबल ऑफर कर रही है। फिलहाल कंपनी ने अन्य मार्केट में इसे लॉन्च करने को लेकर डिटेल शेयर नहीं की है।

यह भी पढ़ें- Zepto vs Blinkit: कहां सस्ता मिल रहा है सामान, इन टूल्स की मदद से आसानी से करें पता