वीडियो एडिटर्स और क्रिएटर्स के लिए बड़ा तोहफा! Google लाया Gemini Omni 1.1 Flash AI मॉडल, जानें क्या है खास
Google ने अपना नया जनरेटिव AI मॉडल Gemini Omni 1.1 Flash पेश कर दिया है, जिसमें कई पावरफुल वीडियो क्रिएशन और एडिटिंग फीचर्स जोड़े गए हैं।

Google ने लॉन्च किया Gemini Omni 1.1 Flash.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने Gemini Omni 1.1 Flash पेश किया है, जो एक अपडेटेड जनरेटिव AI मॉडल है और इसमें नए वीडियो क्रिएशन और एडिटिंग फीचर्स जोड़े गए हैं। ये मॉडल मौजूदा सीन्स को आगे बढ़ा सकता है, तय किए गए पहले और आखिरी फ्रेम के बीच का फुटेज जनरेट कर सकता है, छोटे वीडियो रेफरेंस का इस्तेमाल कर सकता है और 4K रेजोल्यूशन तक के वीडियो तैयार कर सकता है। Google ने फास्ट और कम खर्च वाले ड्राफ्ट्स के लिए एक 360p मोड भी जोड़ा है। Gemini Omni 1.1 Flash को Google के डेवलपर प्लेटफॉर्म्स के जरिए रोल आउट किया जा रहा है और ये Google Flow और Gemini एप के जरिए सब्सक्राइबर्स के लिए भी उपलब्ध है।
Gemini Omni 1.1 Flash के फीचर्स
कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि किसी मौजूदा वीडियो को एक्सटेंड करते समय Gemini Omni 1.1 Flash अब पिछले 10 सेकंड तक के फुटेज का एनालाइज कर सकता है। पुराने वर्जन इस काम के लिए केवल क्लिप के आखिरी एक सेकंड का ही इस्तेमाल कर पाते थे। डेवलपर्स 10-10 सेकंड के टुकड़ों में फुटेज जोड़ सकते हैं, जिसमें एक्सटेंशन टोटल 40 सेकंड तक के ड्यूरेशन को सपोर्ट करता है। इससे क्रिएटर्स को विजुअल और स्टोरी के तालमेल को बनाए रखते हुए किसी सीन को आगे बढ़ाने की ज्यादा आजादी मिलती है।
डेवलपर्स किसी शॉट का फर्स्ट और लास्ट फ्रेम भी तय कर सकते हैं, जिसके बाद मॉडल उन दोनों फ्रेम्स को जोड़ने के लिए जरूरी बीच का फुटेज खुद बना देगा। ये फीचर कैमरा ऑर्बिट और जूम जैसे कॉम्प्लेक्स मूवमेंट्स के साथ-साथ ऐसे ट्रांजिशन्स को भी सपोर्ट करता है जिनका इस्तेमाल लगातार चलने वाले या लूपिंग फुटेज बनाने के लिए किया जा सकता है।

ये मॉडल नए वीडियो जनरेशन के लिए रेफरेंस के तौर पर 3 सेकंड तक के वीडियो को एक्सेप्ट करता है। इससे रेफरेंस मटीरियल से कैरेक्टर के लुक और बैकग्राउंड सेटिंग जैसी बारीकियों को नए वीडियो में बनाए रखने में मदद मिलती है। Google ने एक ही वीडियो के अंदर अलग-अलग मूवमेंट्स को रीक्रिएट करने के लिए कई रेफरेंस क्लिप्स के इस्तेमाल की कैपेबिलिटी को भी दिखाया है।
Gemini Omni 1.1 Flash उन डेवलपर्स के लिए एक 360p ऑप्शन भी लेकर आया है जो हाई-रेजोल्यूशन फुटेज जनरेट करने से पहले अपने आइडियाज को टेस्ट करना चाहते हैं। Google का कहना है कि ये लो-रेजोल्यूशन ड्राफ्ट्स 720p वर्जन की तुलना में 60 परसेंट तक तेजी से बनाए जा सकते हैं और इनकी लागत सिर्फ एक-तिहाई आती है। ये मोड तेजी से प्रोटोटाइप बनाने और स्टोरीबोर्ड डेवलपमेंट जैसे कामों के लिए तैयार किया गया है।
एक बार जब कोई सीक्वेंस फाइनल हो जाता है, तो डेवलपर्स हाई-क्वालिटी आउटपुट के लिए इसे 1080p या 4K रेजोल्यूशन में जनरेट कर सकते हैं।
Gemini Omni 1.1 Flash की उपलब्धता
डेवलपर्स Google AI Studio में Gemini API के जरिए Gemini Omni 1.1 Flash का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि एंटरप्राइज यूजर्स Agent Platform API के जरिए इस पर काम कर सकते हैं। Google ने नए वीडियो-जनरेशन टूल्स के लिए डॉक्यूमेंटेशन, एक कुकबुक और प्रॉम्प्टिंग गाइड्स भी जारी किए हैं।
Google इस मॉडल को Google Flow के जरिए दुनिया भर के AI Plus, Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए भी उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही इन सब्सक्राइबर्स के लिए Gemini एप में सीन एक्सटेंशन की सुविधा भी दी जा रही है।
कंपनी ने बताया कि Adobe, Figma Weave, GMI Cloud और Runway द्वारा पहले से ही अपने वीडियो वर्कफ्लो में Gemini Omni Flash को इंटीग्रेट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कम टावर्स में मिलेगा बेहतर 5G नेटवर्क! सरकार ने बढ़ाई रेडिएशन लिमिट, ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के बराबर हुए नियम: रिपोर्ट
