8,560 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
हॉनर ने 8,560 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 चिपसेट के साथ Honor Turbo 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन 6.79 इंच AMOLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये है।

8,560 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हॉनर ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor Turbo 5G के नाम से पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो शानदार बैटरी बैकअप के साथ दमदार और ड्यूरेबल स्मार्टफोन चाहते हैं। फिलहाल ये फोन Eurasia रीजन में लॉन्च किया गया है। जल्द ही इस फोन को अन्य मार्केट में भी पेश किया जा सकता है। चलिए पहले फोन के स्पेसिफिकेशन्स जान लेते हैं...
Honor Turbo 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.79 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूथ फील होता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 चिपसेट मिल रहा है। Geekbench 6 पर फोन करीब 1,070 का सिंगल-कोर और लगभग 3,060 का मल्टी-कोर स्कोर हासिल कर लेता है। ये प्रोसेसर डेली यूज, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और नॉर्मल गेमिंग के लिए बेस्ट है। फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल रही है।
Honor Turbo 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है और इसके साथ 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल रहा है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,560mAh की विशाल बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वजन सिर्फ 196 ग्राम है, जो इसे काफी हल्का बना देता है। डिवाइस में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन को IP69 रेटिंग मिली हुई है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा ऑफर करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है।
Honor Turbo 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो Honor Turbo 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 33,990 रूबल रखी गई है, जो लगभग 40 हजार रुपये के आसपास बैठती है। फोन को ब्लैक, ग्रीन और ऑरेंज कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
