विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7200 mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ तगड़े गेमिंग फीचर्स भी

Published: Mon, 07 Sep 2026 01:44 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 01:58 PM (IST)

iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन भारत में 7200mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो गया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. iQOO Z11xa 5G भारत में 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च।

  2. इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर।

  3. 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मौजूद।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह आइकू के Z11 सीरीज का चौथा फोन है। कंपनी ने कुछ महीने पहले ही iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। नए iQOO Z11xa 5G को दो कलर ऑप्शन में लाया गया है, जिसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से अगले हफ्ते से खरीदा जा सकता है। आइकू का यह फोन MediaTek Dimensity 7000 सीरीज, 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।

iQOO Z11xa 5G कीमत और उपलब्धता

iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर ICICI Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। इस फोन को 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

आइकू ने बताया कि इस फोन की सेल अमेजन की वेबसाइट पर 14 सितंबर से शुरू होगी। लेटेस्ट iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन को प्रीस्टमैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

iqoo z11xa

iQOO Z11xa 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन में 6.76-इंच का (1,080x2,344 पिक्सल) LCD स्क्रीन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स की है। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। इस फोन में AI Game Voice Changer और 4D Game Vibration जैसे फीचर भी मिलते हैं।

iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन 8GB तक की रैम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी की बात करें तो iQOO Z11xa 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन में 7,200mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। आइकू का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Vivo के Origin 6 पर रन करता है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को दो OS अपग्रेड और 4 सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- मोबाइल को ठंडा रखने वाला मैग्नेटिक फोन कूलर लॉन्च, -18 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान