विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lenovo Legion C700 गेमिंग पैड 25 अगस्त को होगा लॉन्च, 7.82 इंच की डिस्प्ले के साथ मिलेगा Tencent START

Updated: Sat, 22 Aug 2026 05:30 PM (IST)

लेनोवो 25 अगस्त को अपना नया लाइटवेट क्लाउड गेमिंग और स्ट्रीमिंग डिवाइस Legion C700 लॉन्च करने की तैयारी में है।

Lenovo Legion C700 गेमिंग पैड 25 अगस्त को होगा लॉन्च

Lenovo Legion C700 गेमिंग पैड 25 अगस्त को होगा लॉन्च

HighLights

  1. 25 अगस्त को लॉन्च होगा नया Legion C700.

  2. क्लाउड गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए डिज़ाइन किया गया.

  3. 7.82 इंच 120Hz IPS LCD स्क्रीन मिलेगी.

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lenovo इन दिनों नए लाइटवेट हेंडहेल्ड क्लाउट गेमिंग और स्ट्रीमिंग डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह 25 अगस्त को Legion C700 पेश करेगा। आमतौर पर हेंडहेल्ड डिवाइस में हेवी गेम लोकल स्टोरेज पर रन करते हैं। अपकमिंग Legion C700 को स्ट्रीमिंग और क्लाउड प्ले जैसे फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

लेनोवो के ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि C700 गेमिंग पैड Tencent START क्लाउड गेमिंग सपोर्ट करेगा। इसमें Black Myth: Wukong जैसे गेम 60 FPS पर एंड-टू-एंड RTT लेटेंसी अंडर 10ms पर रन करता है। Lenovo ने इसके लिए अपना स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर भी तैयार किया है।

Legion C700 की खूबियां

Legion C700 में 7.82इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला IPS LCD स्क्रीन मिलेगी। इसका वजन 556 ग्राम और थिकनेस 14.9 mm है। इसमें TMR सेंसर जॉयस्टिक, हॉल-इफेक्ट लीनियर ट्रिगर दिए गए हैं। इसमें ओमनिडायरेक्शनल D-Pad, बैक में दो बटन और दो शोल्डर बटन भी दिए गए हैं। इसके साथ ही इन बटन को कस्टमाइज किया जा सकता है।

Lenovo ने इसके लिए खुद का स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर भी डेवलप किया है। इसमें वन-क्लिक स्ट्रीमिंग प्लस ऑफलाइन और हाई-स्पीड स्ट्रीमिंग मोड मिलते हैं। इसमें कस्टम मैनेजमेंट सेंटर भी दिया गया है, जिसमें रियल-टाइम परफॉर्मेंस मॉनीटर और क्विक्ली ट्वीक कंट्रोल सेटिंग, फैन स्पीड और स्क्रीन ऑप्शन के लिए विजिट मिलते हैं। परफॉर्मेंस विजिट से यूजर्स फाइन ट्यून स्टिक सेन्सिटिविटी, रैंप बटन और स्विच गेम जैसे चीज मिलते हैं। इसकी कीमत, प्रोसेसर डिटेल्स के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- तीन एक्सक्लूसिव गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च होगा OnePlus 16, क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिप के साथ करेगा एंट्री