Motorola के 7,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल शुरू, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.7-इंच Full HD+ डिस्प्ले
मोटोरोला के नए 5G फोन Moto G Max की पहली सेल 20 अगस्त से शुरू हो गई है, जिसमें 7,000 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन चिपसेट जैसे फीचर्स हैं। यह फोन ₹27,999 म ...और पढ़ें

Motorola के 7,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल शुरू, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.7-इंच Full HD+ डिस्प्ले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले ही मोटोरोला ने भारत में अपनी G-सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने Moto G Max के नाम से पेश किया है। यह एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो बैटरी लाइफ, मजबूती और रोजाना के इस्तेमाल में बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, आज यानी 20 अगस्त से इस फोन की पहली सेल शुरू हो गई है।
इस हैंडसेट में बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, स्नैपड्रैगन चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स हैं। यह भारत में मोटोरोला की G-सीरीज में कई नई चीजें भी लेकर आया है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Moto G Max की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो भारत में Moto G Max के एकमात्र 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। फोन की सेल 20 अगस्त यानी आज से Flipkart, मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर शुरू हो गई है।
मोटोरोला अपने ग्राहकों को ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है जो Axis Bank या ICICI Bank के एलिजिबल कार्ड का इस्तेमाल करके ये स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं। यह हैंडसेट Stargazer, Alaskan Blue और Malaga कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Moto G Max के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.7-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,050 निट्स की पीक ब्राइटनेस, Gorilla Glass 7i और Water Touch सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी भी मिल रही है।
डिवाइस की 8.60mm पतली बॉडी धूल, पानी और मजबूती से सुरक्षा के लिए IP64 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आती है।फोन को पावर देने के लिए इसमें 4nm स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट मिल रहा है, जो 6GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही इसमें RAM Boost का सपोर्ट भी मिल रहा है।
Moto G Max के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में Quad Pixel टेक्नोलॉजी वाला 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी मिल रहा है, जबकि सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में Google Photos के AI टूल्स में Magic Eraser, Photo Unblur, Reimagine, Auto Frame और Portrait Light जैसे टूल्स भी शामिल हैं।
