विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nokia का सस्ता फ्लिप फोन: डुअल डिस्प्ले, 4G कनेक्टिविटी और 1450mAh की बैटरी भी

Updated: Sun, 16 Aug 2026 05:00 PM (IST)

Nokia 2660 Flip 4G एक किफायती फोन है जिसकी कीमत ₹4,999 है, जो बेसिक फीचर्स पसंद करने वालों के लिए है। इसमें डुअल डिस्प्ले, 4G कनेक्टिविटी, रिमूवेबल बैटरी और बड़े कीपैड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Nokia का सस्ता फ्लिप फोन: डुअल डिस्प्ले, 4G कनेक्टिविटी और 1450mAh की बैटरी भी

Nokia का सस्ता फ्लिप फोन: डुअल डिस्प्ले, 4G कनेक्टिविटी और 1450mAh की बैटरी भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में जहां ज्यादातर स्मार्टफोन अब बड़ी स्क्रीन, ढेरों एप्स और फास्ट इंटरनेट के साथ आ रहे हैं, वहीं Nokia उन यूजर्स को एक किफायती फ्लिप फोन भी ऑफर कर रहा है जो फोन में सिर्फ जरूरी फीचर्स ही चाहते हैं। दरअसल, इस फोन का नाम Nokia 2660 Flip 4G है, जो क्लासिक फ्लिप डिजाइन के साथ आता है और इसकी कीमत सिर्फ ₹4,999 है।

इस शानदार फोन में 4G कनेक्टिविटी, डुअल डिस्प्ले, रिमूवेबल बैटरी और बड़े कीपैड जैसे फीचर्स मिल रहे हैं, जो इसे बेसिक यूज के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन में से एक बना देते हैं। चलिए पहले इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...

Nokia 2660 Flip 4G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nokia 2660 Flip में 2.8 इंच का QVGA प्राइमरी डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा फोन के बाहर 1.77 इंच का सेकेंडरी QQVGA डिस्प्ले भी मिल रहा है। फ्लिप डिजाइन की वजह से फोन को आसानी से जेब में रखा जा सकता है। इसका वजन भी करीब 123 ग्राम है। फोन को Black, Blue और Red कलर ऑप्शन में आप खरीद सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 2.42.32 PM

Nokia 2660 Flip 4G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 0.3MP का रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही इसमें LED फ्लैश भी मिल रही है। हालांकि कैमरा स्मार्टफोन की तरह हाई-क्वालिटी तस्वीरों के लिए तो नहीं है, लेकिन बेसिक जरूरतों के लिए काम आ सकता है।

4G कनेक्टिविटी के साथ डुअल SIM

फोन में 4G नेटवर्क सपोर्ट मिल रहा है और इसमें Nano SIM + Nano SIM का ऑप्शन मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 4.2, 3.5mm हेडफोन जैक और Micro USB 2.0 पोर्ट मिल रहा है। फोन में FM Radio और MP3 Player भी है।

1450mAh की रिमूवेबल बैटरी

इस फ्लिप फोन में 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी मिल रही है। कंपनी का कहना है कि डिवाइस में Dual SIM के साथ 4G नेटवर्क पर फोन करीब 3 घंटे तक का टॉक टाइम दे सकता है, जबकि 3G पर ये नंबर 4 घंटे तक चला जाता है।

इसके अलावा फोन में 48MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम है और इसमें Snake, Tetris, Doodle Jump, Crossy Road जैसे गेम्स भी हैं। डिवाइस में Emergency Key के अलावा बड़ा न्यूमेरिक कीपैड भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Flipkart सेल: Vivo के 6500 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, MediaTek प्रोसेसर और 6.74-इंच डिस्प्ले भी