Nokia ने लॉन्च किया 3700 mAh बैटरी वाला फीचर फोन, 2.4 इंच डिस्प्ले और USB Type-C पोर्ट भी
HMD ने ग्लोबल मार्केट में Nokia 300 Charge फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसमें 3700mAh की दमदार बैटरी और USB-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

Nokia 300 Charge दमदार बैटरी और USB-C पोर्ट के साथ लॉन्च
HighLights
Nokia 300 Charge फीचर फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च।
3700mAh बैटरी और USB-C पोर्ट की सुविधा।
40 दिन का स्टैंडबाय और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HMD ने ग्लोबल मार्केट में Nokia 300 Charge नया फीचर फोन लॉन्च किया है। नोकिया का यह फोन 3,700mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जिसमें चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट दिया गया है। HMD का कहना है कि नोकिया का यह फोन सिंगल चार्ज में 40 दिन की स्टेंडबाय टाइम और 37 घंटे का कॉन्टिनूअस टॉक टाइम सपोर्ट करता है।
नोकिया के इस फोन के साइड में आउट बटन दिया है। Nokia 300 Charge फीचर फोन में दिए इस स्विच को दबाने पर यह फोन 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। नोकिया का यह फोन ड्यूरेबल रग्ड फीचर के साथ Nokia 123 Shield के साथ मार्केट में उतारा गया है।
Nokia 300 Charge स्पेसिफिकेशन्स
Nokia 300 Charge फीचर फोन का वजन 138 ग्राम है, जिसका साइज 136.6 x 55 x 14.94mm है। नोकिया के इस फोन में 2.4-इंच का LCD स्क्रीन दी है, जिसका रेजोल्यूशन 320 x 240 है। यह फोन Unisoc SC6531E प्रोसेसर और 4MB रैम के साथ मार्केट में उतारा गया है। नोकिया 300 चार्ज फोन S30+ सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 900MHz और 1800MHz बैंड पर 2G नेटवर्क सपोर्ट करता है। नोकिया के पुराने फोन्स में भी यही कनेक्टिविटी मिलती है। इसके साथ ही इस फोन में कंपनी ने चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट भी दिया है।
Nokia 300 Charge की कीमत
HMD ने Nokia 300 Charge फीचर फोन को फिलहाल फिलीपीन्स में तीन कलर ऑप्शन - स्टेंडस्टोन, ग्रीन और ब्लैक में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2,190 फिलीपीन पैसो (करीब 3400 रुपये) है। कंपनी ने फिलहाल यह जानकारी शेयर नहीं की है कि इसे किन-किन देशों में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह फोन कंपनी के ग्लोबल वेबसाइट में लिस्ट हो चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही इसे कंपनी अन्य देशों में भी लॉन्च करेगी।
