विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8000 mAh बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन लॉन्च, 50MP अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा और मीडियाटेक प्रोसेसर

Published: Mon, 05 Oct 2026 12:54 PM (IST)

Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी कैमरा-सेंट्रिक F35 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें F35 Pro 5G और F35 5G शामिल हैं।

Oppo F35 सीरीज 5G भारत में लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और खास फीचर्स

Oppo F35 सीरीज 5G भारत में लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और खास फीचर्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने इंडियन मार्केट में अपनी कैमरा सेंट्रिक F35 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो स्मार्टफोन F35 Pro 5G और F35 5G लॉन्च किए हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज को ग्रुप सेल्फी कैमरा एक्सपर्ट के टैग के साथ मार्केटिंग कर रही है। दोनों फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर और 8000mAh की बैटरी मिलती है।

Oppo F35 5G की खूबियां

Oppo F35 Pro 5G स्मार्टफोन में 17.22cm 1.5K 144Hz AMOLED Ultra-Bright Display दी गई है। इसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 3600 निट्स तक की है। इसके साथ ही 16.69cm FHD+ 120Hz AMOLED Ultra-Bright Display डिस्प्ले दी गई है। इसका अडेप्टिव रिफ्रेश रेट 60/90/120Hz है। इसके साथ ही ब्राइटनेस 1400 निट्स की है।

OPPO F35 Pro 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर मिलता है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। यह पिछले जेनरेशन के डायमनसिटी चिप के मुकाबले मल्टीकोर सीपीयू परफॉर्मेंस में 30 प्रतिशत और जीपीयू परफॉर्मेंस में 35 प्रतिशत बूस्ट ऑफर करता है। OPPO F35 5G को MediaTek Dimensity 6360 MAX दिया गाय है, जो 6nm प्रोसेस और 8-कोर आर्कटेक्चर दिया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करता है। ओप्पो F35 Pro स्मार्टफोन में कूलिंग के लिए 5000mm² SuperCool VC सिस्टम दिया गया है।

Oppo F35 सीरीज में 50MP अल्ट्रा-वाइड नेचुरल सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 100° FOV ऑफर करता है। इस कैमरा सेंसर का साइज 1/2.88-इंच और अपर्चर f/2.1 है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। इसका 0.6x अल्ट्रा-वाइड लेंस वाइड व्यू ऑफर करता है। इसकी मदद से फ्रेम में कई लोग आ सकते हैं और यूजर्स ग्रुप सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। इसमें AI Auto Wide-Angle स्विच सपोर्ट दिया गया है। OPPO F35 Pro 5G के रियर कैमरा की बात करें तो इसमें Natural Tone 2.0 और 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 1/2-इंच का सेंसर, अपर्चर f/1.8, ऑटोफोकस और OIS सपोर्ट करता है।

OPPO F35 5G में True-Tone ऑप्टिमाइजेशन 50MP प्राइमरी कैमरा दिया है। इसका सेंसर साइज 1/2-इंच, अपर्चर f/1.9 और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। Oppo F35 Pro में नया Portrait Mode दिया गया है। सेकेंडरी कैमरा की बात करें तो 8MP का अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही स्टेंडर्ड F35 में 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट कैमरा दिया गया है।

Oppo F35 Series के दोनों फोन में 6-ईयर ड्यूरेबल 8000mAh की बैटरी दी है, जो 80W SUPERVOOC Flash चार्ज सपोर्ट करता है। दोनों फोन IP69K, IP69, IP68 और IP66 रेटिंग सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टफोन मिलट्री-ग्रेड शॉट रिसिस्टेंस सपोर्ट करते हैं। ओप्पो की लेटेस्ट F35 सीरीज को एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ मार्केट में उतारा गया है।

Oppo F35 5G कीमत

Oppo F35 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन को 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही Oppo F35 Pro 5G को भी तीन वेरिएंट में लाया गया है। इसे 45000 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

मॉडल रैम और स्टोरेज कलर ऑप्शन कीमत
OPPO F35 Pro 6GB + 128GB सनराइज ऑरेंज, वेव ब्लू, ट्विलाइट ब्राउन ₹45,999
OPPO F35 Pro 8GB + 128GB सनराइज ऑरेंज, वेव ब्लू, ट्विलाइट ब्राउन ₹49,999
OPPO F35 Pro 8GB + 256GB सनराइज ऑरेंज, वेव ब्लू, ट्विलाइट ब्राउन ₹54,999
OPPO F35 6GB + 128GB वेव ब्लू, टाइटेनियम ग्रे, मिस्ट पिंक ₹38,999
OPPO F35 8GB + 128GB वेव ब्लू, टाइटेनियम ग्रे, मिस्ट पिंक ₹42,999

OPPO F35 सीरीज की सेल ऑफलाइन और OPPO India E-Store, Flipkart, और Amazon पर 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- 6,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 64MP कैमरा और 6.78-इंच की डिस्प्ले भी