Philips का नया 5G स्मार्टफोन कल होगा लॉन्च, मिलेगा 64MP AI कैमरा और 120Hz डिस्प्ले
Philips 2 सितंबर को भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें 120Hz डिस्प्ले और 64MP ...और पढ़ें

Philips का नया 5G स्मार्टफोन कल होगा लॉन्च, मिलेगा 64MP AI कैमरा और 120Hz डिस्प्ले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Philips इंडियन मार्केट में कल यानी 2 सितंबर को अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने अभी तक इस फोन के ऑफिशियल नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन Amazon पर जारी एक खास माइक्रोसाइट से इसकी लॉन्च डेट और कई अहम फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। ऐसे में अगर आप भी एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस डिवाइस के लिए वेट कर सकते हैं। चलिए इस फोन से जुडी सभी डिटेल्स जानते हैं...
Philips 5G स्मार्टफोन के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Philips का ये नया 5G स्मार्टफोन काफी दमदार लग रहा है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकता है। फोन को 6GB और 8GB RAM ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB के ऑप्शन मिलेंगे।
Amazon पर सामने आई डिटेल्स से पता चलता है कि स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रे और व्हाइट समेत तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इन कलर के ऑफिशियल नाम भी नहीं बताए हैं। डिजाइन की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर ऊपर बाईं तरफ एक उभरा हुआ कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।
फोन में ड्यूल कैमरा सेंसर को वर्टिकल तरीके से फिट किया गया है और इनके साथ LED फ्लैश भी दिया गया है। फोन में राउंडेड कॉर्नर और नीचे की तरफ Philips की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। फोन में सामने की तरफ फ्रंट में होल-पंच डिजाइन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके चारों तरफ पतले बेजल्स दिखाई दे रहे हैं।
Philips 5G स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो फोन में 64MP का AI-पावर्ड रियर कैमरा मिलने वाला है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Ultra Max Audio का सपोर्ट मिलेगा।
इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग के साथ धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षा मिलेगी। हालांकि Philips ने अभी फोन का नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन पहले सामने आई एक Amazon लिस्टिंग में इसे Philips S7221 नाम से स्पॉट किया गया था।
