विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9,000mAh और 10,000mAh बैटरी वाले दो नए फोन्स भारत में आज होंगे लॉन्च, मिलेगा 100W चार्जिंग सपोर्ट भी

Published: Fri, 04 Sep 2026 09:00 AM (IST)

Poco आज 4 सितंबर को भारत में अपनी X-सीरीज के दो नए पावरफुल स्मार्टफोन्स- Poco X8 और Poco X8 Power ...और पढ़ें

Poco X8 सीरीज भारत में आज लॉन्च होने जा रही है।

Poco X8 सीरीज भारत में आज लॉन्च होने जा रही है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco की X8 सीरीज में आज भारत में दो और नए स्मार्टफोन्स शामिल होने जा रहे हैं। Poco X8 Power और Poco X8 भारत में पहले से मौजूद Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max लाइनअप का हिस्सा बनेंगे। लॉन्च से कुछ दिन पहले ही Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने अपकमिंग X सीरीज के इन दोनों फोंस के कई अहम फीचर्स रिवील कर दिए थे। Poco X8 Power में ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 सीरीज चिपसेट मिलने की पुष्टि हो चुकी है। दोनों ही हैंडसेट्स 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाले एक जैसे 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आएंगे। Power मॉडल में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, वहीं स्टैंडर्ड Poco X8 में 9,000mAh की बैटरी मिलेगी।

Poco X8 Power और Poco X8 के स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल्स

Poco X8 Power और Poco X8 आज यानी 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होंगे। लॉन्च के बाद दोनों ही फोन्स Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। लॉन्च के दौरान इनकी ऑफिशियल कीमतों का भी एलान किया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Poco X8 Power ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट से लैस होगा। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 10,00,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।

इसके अलावा Poco X8 Power में स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही 8GB रैम मिलेगी। दोनों स्मार्टफोन्स में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED 12-बिट डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट, 68 बिलियन कलर्स, TÜV रीनलैंड आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन और वेट टच डिस्प्ले 2.0 सपोर्ट के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए दोनों ही फोंस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा।

Poco X8 Power और Poco X8 दोनों में Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलेगा। ये दोनों हैंडसेट्स Xiaomi के Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3.0 पर चलेंगे। कंपनी ने इन फोंस के लिए 4 साल के OS अपग्रेड्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। Poco X8 ब्लैक, फायरी ऑरेंज और फ्रॉस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए आएगा।

इतना ही नहीं, Poco X8 में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग्स दी गई हैं। बैटरी डिपार्टमेंट में स्टैंडर्ड मॉडल में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,000mAh की बैटरी मिलेगी, जबकि Poco X8 Power में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 10,000mAh की बैटरी मिलेगी। दोनों ही फोन्स 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें: AI, कार, रोबोट समेत 380 से ज्यादा प्रोडक्ट्स... Xiaomi ने IFA में कर दिया कमाल