विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8,400 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 185Hz डिस्प्ले और 12GB तक RAM भी

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:30 PM (IST)

RedMagic ने अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 8,400mAh बैटरी, 185Hz डिस्प्ले ...और पढ़ें

8,400 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 185Hz डिस्प्ले और 12GB तक RAM भी

8,400 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 185Hz डिस्प्ले और 12GB तक RAM भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गेमिंग स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी RedMagic ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने RedMagic 12 Pro के नाम से ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को चीन में पेश किए गए RedMagic 12 Pro+ के करीब तीन हफ्ते बाद लॉन्च किया है। नए फोन में ज्यादातर हार्डवेयर फीचर्स चीनी वेरिएंट जैसे ही हैं।

हालांकि ग्लोबल वैरिएंट में चार्जिंग स्पीड थोड़ी कम दी गई है और इसकी कीमत भी पिछले मॉडल के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है। चलिए पहले इस गेमिंग डिवाइस की कीमत पर एक नजर डालते हैं...

RedMagic 12 Pro की कीमत

कीमत की बात करें तो RedMagic 12 Pro की कीमत अमेरिका में 949 डॉलर यानी करीब ₹90,066 है जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है । जबकि फोन के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,049 डॉलर यानी करीब ₹99,568 है।

डिवाइस के टॉप वेरिएंट में 1TB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 1,199 डॉलर यानी करीब 1,13,633 रुपये है। नए डिवाइस की कीमत पिछले साल लॉन्च हुए RedMagic 11 Pro की शुरुआती कीमत ज्यादा है।

RedMagic 12 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो RedMagic 12 Pro में 6.85 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिवाइस में 5,000Hz तक टच सैंपलिंग रेट भी मिल रहा है। डिवाइस में बिना किसी विजिबल कैमरा कटआउट वाली फुल-स्क्रीन डिजाइन भी मिल रहा है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इसमें RedCore R5 गेमिंग चिप भी मिल रहा है और इसमें G1 डिस्प्ले चिप भी मिल रही है। डिवाइस में Android 17 बेस्ड RedMagic OS 12 है। फोन में Gemini सपोर्ट के साथ PC गेम इम्यूलेशन और स्टीम एक्सेस भी मिल रहा है।

RedMagic 12 Pro के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इसमें 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल रहा है। सामने की तरफ फोन में सेल्फी के लिए 16MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिल रहा है। फोन में AquaCore Cooling System 3.0 भी मिल रहा है, जिसमें लिक्विड कूलिंग, 25,500RPM फैन और Liquid Metal 4.0 शामिल हैं।

बैटरी की बात करें तो फोन में 8,400mAh की बड़ी बैटरी है, जो पिछले मॉडल की 7,500mAh बैटरी से 12% ज्यादा है। हालांकि डिवाइस के ग्लोबल वेरिएंट में सिर्फ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है, जबकि चीनी मॉडल 120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

यह भी पढ़ें- Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Adobe Express Premium भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।