7,900 mAh बैटरी वाले Redmi के नए 5G फोन की सेल आज से, 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रगन प्रोसेसर
रेडमी 17 5G की सेल आज 10 सितंबर से शुरू हो रही है, जिसमें 6.9 इंच डिस्प्ले, 7,900mAh बैटरी और ...और पढ़ें

7,900 mAh बैटरी वाले Redmi के नए 5G फोन की सेल आज से, 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रगन प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी ने हाल ही में अपना एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Redmi 17 5G के नाम से पेश किया। वहीं आज यानी 10 सितंबर से इस फोन की सेल शुरू होने जा रही है।
मिड-रेंज सेगमेंट में उतारे गए इस 5G स्मार्टफोन में कई कमाल के फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। फोन में बड़ी 6.9 इंच की डिस्प्ले, 7,900mAh की दमदार बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। चलिए पहले फोन की कीमत जान लेते हैं...
Redmi 17 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो Redmi 17 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत ₹23,999 है। जबकि फोन के 8GB RAM वेरिएंट की कीमत ₹26,999 है। फोन की सेल आज 10 सितंबर से Amazon India, Xiaomi की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू होगी। फोन को आप Black, Blue और Orange कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। फोन के रियर पैनल पर वीगन लेदर फिनिश मिल रही है।
Redmi 17 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi 17 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 825 निट्स तक जा सकती है। आंखों की सुरक्षा के लिए फोन में TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में 4nm स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है।
इसका क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जा सकती है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज भी मिल रहा है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के मामले में ये स्मार्टफोन Xiaomi HyperOS 3 पर रन करता है।
Redmi 17 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ 50MP f/1.8 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन के दोनों कैमरे 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे।
इतना ही नहीं फोन के रियर पैनल पर एक कस्टमाइज करने वाली Dynamic RGB लाइट भी है, जिसका यूज नोटिफिकेशन, चार्जिंग स्टेटस और कैमरा अलर्ट के लिए किया जा सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh बैटरी है।
कंपनी के मुताबिक ये नया डिवाइस 45W Turbo Charging सपोर्ट करता है और इसमें 22.5W तक Wired Reverse Charging का भी सपोर्ट मिल रहा है। फोन से 109 घंटे तक म्यूजिक, 28 घंटे तक वीडियो और 53 घंटे तक कॉलिंग आसानी से की जा सकती है।
