Redmi के दो नए 5G फोन: एक में 10,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग समेत कई बेहतरीन फीचर्स
रेडमी जल्द ही भारत में Note 17 Pro और Note 17 Pro Max लॉन्च कर सकता है, जिसमें 10,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फोन 15 सितंबर को आ सकते हैं और इनकी कीमत पिछली सीरीज से ₹8,000 तक बढ़ सकती है।

Redmi के दो नए 5G फोन: एक में 10,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग समेत कई बेहतरीन फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी जल्द ही इंडियन मार्केट में अपनी अगली Note Pro सीरीज लॉन्च कर सकता है। जी हां, एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जल्द ही Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। ये दोनों डिवाइस अगले महीने 15 सितंबर को भारत में लॉन्च हो सकते हैं।
हालांकि लॉन्च में अभी काफी वक्त है, ऐसे में आने वाले दिनों में कंपनी की तरफ से फोन को लेकर आधिकारिक टीजर सामने आने की उम्मीद है। चलिए जानते हैं कि इन अपकमिंग डिवाइस में क्या क्या खास देखने को मिल सकता है...
Redmi Note 17 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 17 Pro में 6.83 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकती है। स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। जबकि परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है।
डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh की बैटरी हो सकती है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
Redmi Note 17 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
इस अपकमिंग सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Redmi Note 17 Pro Max में भी कई जबरदस्त फीचर्स मिल सकते हैं। डिवाइस 6.83 इंच की 120Hz फ्लैट OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है, लेकिन प्रोसेसर ज्यादा पावरफुल स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 मिल सकता है।
साथ ही इस Pro Max मॉडल में बैटरी को और बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 10,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। जबकि कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
क्या कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी?
इस बार Redmi Note 17 Pro सीरीज को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी संभावित कीमत को लेकर है। कुछ हालिया रिपोर्ट्स में तो ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी पिछली Redmi Note 15 Pro सीरीज की तुलना में नई सीरीज की कीमत में कम से कम ₹8,000 तक की बढ़ोतरी कर सकती है जो काफी ज्यादा है। ऐसे में Note 17 Pro सीरीज भी पहले के Note Pro मॉडल्स के मुकाबले काफी महंगे सेगमेंट में एंटर कर जाएगी। हालांकि, कंपनी ने अभी कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
