विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनी ने भारत में लॉन्च किए IER-M500 इन-ईयर मॉनीटर हेडफोन, नॉइज आइसोलेशन फीचर से है लैस

Updated: Mon, 24 Aug 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

सोनी ने भारतीय बाजार में अपने नए IER-M500 इन-ईयर मॉनीटर हेडफोन लॉन्च किए हैं। इनमें बेहतर नॉइज आइसोलेशन, 5mm ड्राइवर और 10,990 रुपये की शुरुआती कीमत जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सोनी ने भारत में लॉन्च किए IER-M500 इन-ईयर मॉनीटर हेडफोन

सोनी ने भारत में लॉन्च किए IER-M500 इन-ईयर मॉनीटर हेडफोन

HighLights

  1. सोनी IER-M500 इन-ईयर मॉनीटर हेडफोन भारतीय बाजार में लॉन्च।

  2. बेहतर नॉइज आइसोलेशन और 5mm ड्राइवर के साथ उपलब्ध।

  3. कीमत 10,990 रुपये, आज से ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री शुरू।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Sony ने इंडियन मार्केट में IER-M500 इन-ईयर मॉनीटर हेडफोन लॉन्च किए हैं। सोनी के लेटेस्ट IER-M500 में पूरी तरह से सील हाउसिंग और ऑप्टिमाइज इंटरनल अकोस्टिक स्ट्रक्चर का यूज किया गया है, जो एक्सटर्नल नॉइज को कम करता है। इसके साथ ही नॉइज आइसोलेशन को इंप्रूव करने के लिए हाई साउंड इंसूलेशन ईयर टिप्स दिए गए हैं। Sony की Acoustic टेक्नोलॉजी और कंपोनेट्स ऐसे डिजाइन किए गए हैं कि वे लो और हाई फ्रीक्वेंसी साउंड क्लेरिटी और डिटेल में प्रोड्यूस करते हैं।

Sony IER-M500 के फीचर्स

सोनी के लेटेस्ट इन-एयर मॉनीटर हेडफोन के डिजाइन की बात करें तो ये हिलने-डूलने पर भी कान से बाहर नहीं निकलते हैं। इसके साथ ही ईयरबड्स के साथ दी गई केबल क्लिप मूवमेंट के दौरान केबल को सिक्योर रखती है। इसके साथ ही यह केबल को किसी दूसरे ऑब्जेक्ट से टकराने से बचाती है।
सोनी के लेटेस्ट IER-M500 इन-ईयर मॉनीटर हेडफोन में 5mm का ड्राइवर मिलता है।

इस ड्राइवर की फ्रीक्वेंसी 10Hz–40,000Hz और सेन्सिविटी 103dB/mW है। इसमें कंपनी ने यूएसबी टाइप सी कोर्ड टाइप दी है। इसके कोर्ड की लेंथ 1.6m है। इसमें L-शेप स्टीरियो मिनी प्लग दिए हैं। बिना केबल इन हेडफोन का वजन मात्र 6.9 ग्राम है। हेडफोन के बॉक्स में केयरिंग केस, क्लिप, फिटिंग सपोर्ट्स, नॉइज आइसोलशन ईयरबड्स टिप्स मिलते हैं।

कीमत और उपलब्धता

Sony IER-M500 को इंडियन मार्केट में 10,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इन्हें तीन कलर ऑप्शन - ब्लैक, रेड-ब्लू और क्लीयर ऑप्शन में लाया गया है। इनकी सेल आज से Amazon.in, Flipkart, Real Image, Headphone Zone, Sound Glitz और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- म्यूजिक लवर्स के लिए खुशखबरी! boAt के चुनिंदा हेडफोन्स के साथ मिलेगा Spotify Premium सब्स्क्रिप्शन