विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sony का नया मिड-रेंज 5G फोन: मिल सकती है 8GB RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Updated: Mon, 24 Aug 2026 09:45 AM (GMT+05:30)

सोनी अपने आगामी मिड-रेंज स्मार्टफोन Xperia 10 VIII को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसकी पहली प्रमोशनल फोटो लीक हो गई है। यह फोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ आ सकता है, जिसका डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही होगा।

Sony का नया मिड-रेंज 5G फोन: मिल सकती है 8GB RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Sony का नया मिड-रेंज 5G फोन: मिल सकती है 8GB RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोनी जल्द ही अपने अगले मिड-रेंज स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसे कंपनी Xperia 10 VIII के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस को लेकर बड़ा लीक सामने आया है।

फोन की पहली प्रमोशनल फोटो सामने आई है, जिसमें इसके रियर डिजाइन की झलक देखने को मिल रही है। Sony ने मंगलवार को एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है, ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इसी दौरान नए Xperia फोन को पेश कर सकती है।

डिजाइन में ज्यादा चेंज नहीं

सामने आई तस्वीर से पता चलता है कि Xperia 10 VIII का डिजाइन पिछले मॉडल Xperia 10 VII से काफी मिलता-जुलता है। फोन के पीछे हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल मिल रहा है, जिसमें दो कैमरा सेंसर दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ सोनी की ब्रांडिंग भी मौजूद है।

डिजाइन में सबसे बड़ा चेंज कलर को लेकर देखने को मिल सकता है। पिछले साल के वाइट कलर की जगह इस बार लाइट ग्रीन शेड के साथ शिमरिंग व्हाइट फिनिश देखने को मिल सकती है।

Xperia 10 VIII के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, हाल ही में Geekbench लिस्टिंग में Xperia 10 VIII को स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ स्पॉट किया गया है। यही प्रोसेसर और रैम कॉन्फिगरेशन Xperia 10 VII में भी दिया गया था।

कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में ये भी कहा जा रहा है कि सोनी इस बार बड़े हार्डवेयर अपग्रेड के बजाय मौजूदा मॉडल को ही बेहतर बनाने पर फोकस कर सकता है।

Xperia 10 VII जैसे हो सकते हैं कैमरा फीचर्स

अगर पिछले मॉडल को देखें तो Xperia 10 VII में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा मिला था। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 6.1 इंच का FHD+ डिस्प्ले भी दिया गया था। यह अपने सेगमेंट के हल्के और कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स में शामिल था। अब नया मॉडल भी कुछ ऐसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Motorola के 7,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल शुरू, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.7-इंच Full HD+ डिस्प्ले