फोन में UFS Storage क्या होती है और इसका फायदा क्या है? नया फोन लेने से पहले जान लें
UFS स्टोरेज एक फ्लैश स्टोरेज टेक्नोलॉजी है जो स्मार्टफोन में डेटा रीड-राइट स्पीड तय करती है। यह फोन की परफॉर्मेंस, ऐप लोडिंग और मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाती है, खासकर नए स्मार्टफोन खरीदते समय इसे देखना महत्वपूर्ण है।

फोन में UFS Storage क्या होती है और इसका फायदा क्या है? नया फोन लेने से पहले जान लें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो फोन खरीदने से पहले ये जरूर देख लें कि आखिर फोन में कौन-सी स्टोरेज टेक्नोलॉजी मिल रहा है। फोन की स्टोरेज टेक्नोलॉजी भी उसकी परफॉर्मेंस पर बड़ा असर डालती है। इसी में एक नाम UFS Storage है। आजकल ज्यादातर मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन में UFS स्टोरेज का यूज किया जा रहा है। चलिए पहले जानते हैं कि क्या होती है ये UFS स्टोरेज...
क्या होती है UFS Storage?
दरअसल UFS यानी यूनिवर्सल फ्लैश स्टोरेज एक तरह की फ्लैश स्टोरेज टेक्नोलॉजी होती है। इसमें फोन का डेटा जैसे फोटो, वीडियो, एप्स और फाइलें स्टोर होती हैं। आसान शब्दों में कहें तो UFS ये तय करने में अहम भूमिका निभाती है कि फोन में डेटा कितनी स्पीड से रीड-राइट हो सकता है। इस वक्त इस UFS में भी अलग-अलग वर्जन मौजूद हैं, जैसे UFS 2.2, UFS 3.1 और UFS 4.0।
लेटेस्ट वर्जन बेहतर डेटा ट्रांसफर स्पीड और ज्यादा बेहतर पावर एफिशिएंसी ऑफर करता है। हालांकि रियल स्पीड फोन के चिपसेट, स्टोरेज और दूसरे हार्डवेयर पर भी डिपेंड करती है लेकिन लेटेस्ट UFS स्टोरेज वाला फोन ज्यादा अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है।
लेटेस्ट UFS स्टोरेज से फोन में क्या फायदा?
UFS Storage का सबसे बड़ा फायदा फास्ट परफॉर्मेंस है। फास्ट स्टोरेज होने पर एप्स जल्दी ओपन हो सकते हैं और बड़ी फाइल्स को रीड-राइट करने में कम वक्त लग सकता है। गेमिंग के दौरान गेम का लोडिंग टाइम भी इससे कम हो सकता है।
इतना ही नहीं ये UFS स्टोरेज मल्टीटास्किंग को भी बेहतर कर सकती है। जब फोन एक साथ कई काम कर रहा होता है, तो ऐसी कंडीशन में फास्ट स्टोरेज डेटा को तेजी से प्रोसेसिंग सिस्टम तक पहुंचाने में भी मदद करती है।
