विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo के नए ईयरबड्स लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ, डुअल-माइक्रोफोन और 42ms लो-लेटेंसी

Published: Thu, 10 Sep 2026 02:30 PM (IST)

Vivo ने भारत में अपने नए बजट वायरलेस ईयरबड्स ₹1,999 में लॉन्च किए हैं, जो नीलगिरी ग्रीन और बेसाल्ट ब्लैक ...और पढ़ें

Vivo के नए ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ, डुअल-माइक्रोफोन और 42ms लो-लेटेंसी

Vivo के नए ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ, डुअल-माइक्रोफोन और 42ms लो-लेटेंसी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने भारत में अपने नए बजट वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। नए वाले Vivo Buds लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर कॉलिंग, लो-लेटेंसी और Vivo स्मार्टफोन के साथ बेहतर इंटीग्रेशन ऑफर कर रहे हैं। इन बड्स की कीमत सिर्फ ₹1,999 रखी गई है और इन्हें आप दो कलर Nilgiri Green और Basalt Black कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। चलिए इन बड्स के सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Vivo Buds के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Buds में 10mm हाई-रेजोल्यूशन मूविंग कॉइल ड्राइवर मिल रहे हैं, जिसमें PU और PEEK डायफ्राम का यूज किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य डिस्टॉरशन कम करना और हाई, मिड और लो फ्रिक्वेंसी के बीच बेहतर बैलेंस बनाए रखना है।

बड्स में DeepX 4.0 के तहत Mega Bass, Clear Voice, Clear High Pitch और Audiobook Mode जैसे साउंड प्रोफाइल भी मिल रहे हैं जो इन्हें और भी खास बना रहे हैं। इतना ही नहीं बड्स में यूजर्स 10-बैंड इक्वलाइजर के जरिए साउंड को अपनी पसंद के मुताबिक भी सेट कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-09-10 at 2.12.40 PM

डुअल-माइक्रोफोन सेटअप

बड्स में कॉलिंग के लिए डुअल-माइक्रोफोन सेटअप मिल रहा है और इसमें AI बेस्ड नॉइस कैंसलेशन भी है। हवा की आवाज को कम करने के लिए बड्स में खास Cross-flow duct डिजाइन मिल रहा है। हर ईयरबड का वजन करीब 3.8 ग्राम है और इनमें IP54 रेटिंग मिल रही है, जिससे धूल और पानी के छींटों से इसमें सेफ्टी मिलती है।

कनेक्टिविटी के लिए इन नए बड्स में Bluetooth 6.1 और ड्यूल-डिवाइस Multipoint पैरिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। जबकि गेमिंग के लिए इसमें 42ms लो-लेटेंसी मोड है। वहीं, कम्पेटिबल वीवो स्मार्टफोन में EQ कंट्रोल, कैमरा शटर और Find My जैसे फीचर्स हैं।

बैटरी इसकी बड़ी खूबियों में से एक

बड्स की बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। इसमें आपको 525mAh केस के साथ टोटल 50 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिल रहा है, जबकि ईयरबड्स अकेले ही आपको 12 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। बड्स में 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से इन्हें करीब 4 घंटे तक यूज किया जा सकता है।