विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo का 10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, 6.83 इंच OLED डिस्प्ले भी

Updated: Sun, 23 Aug 2026 09:34 AM (IST)

वीवो जल्द ही 10,000 mAh बैटरी और 5G कनेक्टिविटी वाला Vivo V80 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह फोन 3 सितंबर 2026 को मलेशिया में लॉन्च होगा, जिसमें 6.83 इंच OLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Vivo का 10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, 6.83 इंच OLED डिस्प्ले भी

Vivo का 10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, 6.83 इंच OLED डिस्प्ले भी 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से कोई बड़ी बैटरी वाला 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Vivo जल्द ही अपना एक शानदार फोन लॉन्च करने वाला है जिसमें 10,000 mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। कंपनी इस फोन को Vivo V80 Lite 5G के नाम से ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है।

कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। ये स्मार्टफोन 3 सितंबर 2026 को मलेशिया में शाम 4:30 बजे IST लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ही फोन की बैटरी और कैमरा डिटेल्स और संभावित कीमत भी सामने आ चुकी है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Vivo V80 Lite 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है। OLED पैनल की वजह से यूजर्स को बेहतर कलर और शार्प विजुअल्स मिल सकते हैं। डिवाइस में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

हालांकि, कुछ रीजनल वेरिएंट में 7,050mAh की बैटरी मिलने की भी जानकारी सामने आई है। अगर 10,000mAh बैटरी वाला वेरिएंट लॉन्च हो जाता है, तो ये Vivo के सबसे ज्यादा बैटरी क्षमता वाले स्मार्टफोन्स में से एक बन जाएगा। बड़ी बैटरी फोन को लंबे समय तक यूज करने वाले यूजर्स के लिए खास बना सकती है।

Vivo V80 Lite 5G के संभावित कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए वीवो के इस फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कैमरा AI बेस्ड सीन रिकग्निशन फीचर के साथ आ सकता है, जो तस्वीर के हिसाब से कॉन्ट्रास्ट और दूसरे पैरामीटर्स को एडजस्ट करेगा। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसमें AI-Assisted Portrait फीचर्स भी मिल सकता है ।

6GB और 8GB RAM के ऑप्शन

Vivo V80 Lite 5G को अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6GB और 8GB RAM के ऑप्शन मिल सकते हैं। स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को लेकर अभी कंपनी की ओर से पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। डिवाइस Black, Green, Pink, Blue और White जैसे कई कलर ऑप्शन में आ सकता है।

Vivo V80 Lite 5G की संभावित कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo V80 Lite 5G की कीमत RM 1,699 हो सकती है, जो भारतीय रुपये में करीब 36 हजार रुपये बैठती है। हालांकि, भारत में फोन की कीमत और बिक्री की डेट अभी कन्फर्म नहीं हुई है। फोन के भारत में लॉन्च होने की भी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Vivo का 7200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले भी