Vivo के तीन नए शानदार कैमरा वाले 5G फोन, 4K 240fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और 200MP कैमरा भी
वीवो सितंबर में अपनी नई X500 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें X500, X500 Pro और X500 Pro Max मॉडल शामिल होंगे। यह सीरीज 200MP टेलीफोटो कैमरा, Zeiss Super Dynamic सेंसर और 4K 240fps स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे शानदार कैमरा फीचर्स पर केंद्रित होगी।

Vivo के तीन नए शानदार कैमरा वाले 5G फोन, 4K 240fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और 200MP कैमरा भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप X500 सीरीज लॉन्च कर सकती है। जी हां, कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Vivo X500 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max तीन मॉडल शामिल होंगे। हालांकि पहले इस सीरीज को चीन में पेश किया जाएगा।
खास बात ये है कि कंपनी X400 नाम को छोड़कर सीधे X300 से X500 सीरीज पर जा रही है। चीन समेत पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में नंबर चार को अशुभ माना जाता है, शायद इसी वजह से कंपनी ने भी इसे स्किप करने का फैसला लिया है। चलिए जानते हैं कि इस नई सीरीज में क्या क्या खास देखने को मिलने वाला है...
फोन में कैमरा और वीडियो पर फोकस
Vivo X500 सीरीज में इस बार कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग को सबसे बड़ा अपग्रेड मिल सकता है। वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao के का कहना है कि Pro मॉडल्स में Zeiss Super Dynamic प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसे वीवो की BluePrint इमेजिंग टीम और Sony ने मिलकर डिजाइन किया है।
इस कैमरे में नया BluePrint Guangyu 900 सेंसर मिलेगा। ये 50 मेगापिक्सल का 1/1.28-इंच सेंसर होगा, जो 17EV तक डायनामिक रेंज देने में सक्षम होगा। कंपनी का दावा है कि ये इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा डायनामिक रेंज ऑफर करेगा। इसका फायदा वीडियो रिकॉर्डिंग में भी मिलेगा और बैकलिट जैसे मुश्किल कंडीशन में वीडियो के हाइलाइट्स और शैडोज में ज्यादा डिटेल मिलेगी।
4K 240fps स्लो-मोशन सपोर्ट
इतना ही नहीं Vivo X500 Pro सीरीज में तो 4K 240fps स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। फोन 4K 120fps HDR वीडियो रिकॉर्ड भी करेगा और HDR आउटपुट भी सीधे मिलेगा। इसके आलावा कैमरा सेटअप में 3-डिग्री OIS और CIPA 7.0 प्रोफेशनल स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इससे बिना अलग गिंबल के भी ज्यादा स्टेबल वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे।
200MP टेलीफोटो कैमरा
टिप्स्टर Digital Chat Station का कहना है कि X500 सीरीज का इंटरनल कोडनेम Thanos 500 है। सीरीज में फोटोग्राफी और वीडियो दोनों पर खास फोकस रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में Vivo X300 Ultra वाला 200MP टेलीफोटो कैमरा भी देखने को मिल सकता है। साथ ही सीरीज में कस्टम बड़े फॉर्मेट का 200MP HP0 सेंसर और पेरिस्कोप लेंस भी मिलने की उम्मीद है।
