विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Cincinati Open: स्वियातेक ने की अपने अभियान की विजयी शुरुआत, दुनिया की नंबर-1 सबालेंका की संघर्षपूर्ण जीत

Updated: Mon, 17 Aug 2026 07:05 PM (GMT+05:30)

इगा स्वियातेक ने कोलंबिया की एमिलियाना अरांगो को सीधे सेटों में मात देकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। एरिना सबालेंका को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा।

इगा स्वियातेक

इगा स्वियातेक

HighLights

  1. इगा स्वियातेक ने कोलंबिया की एमिलियाना अरांगो को सीधे सेटों में मात दी

  2. एरिना सबालेंका ने ऑस्‍ट्रेलिया की तालिया गिब्‍सन को मात दी

  3. रिबाकिना अब अपना 14वां हार्ड-कोर्ट खिताब जीतने की तलाश में हैं

एपी, मेसन (अमेरिका)। टोरंटो में गुरुवार को खिताब जीतने के बाद कम समय में सिनसिनाटी पहुंचीं इगा स्वियातेक ने रविवार को सिनसिनाटी ओपन के सेंटर कोर्ट पर कोलंबिया की एमिलियाना अरांगो को 6-3, 6-0 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

यह स्वियातेक की लगातार सातवीं जीत है। उन्होंने पिछले साल सिनसिनाटी में खिताब जीता था। रविवार को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने भी जीत दर्ज की। 21 अक्टूबर 2024 से लगातार 95 सप्ताह तक शीर्ष रैंकिंग पर काबिज सबालेंका ने ऑस्ट्रेलिया की तालिया गिब्सन को 6-2, 7-6 (2) से हराया।

रिबाकिना की खिताब पर नजर

सिनसिनाटी में 2022 से उनका रिकॉर्ड अब 15-3 हो गया है। टोरंटो फाइनल में स्वियातेक से हारने वाली दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी एलेना रिबाकिना ने अमेरिका की टेलर टाउनसेंड को 6-3, 6-4 से मात दी।

पिछले साल सिनसिनाटी में सेमीफाइनल तक पहुंची रिबाकिना अब अपना 14वां हार्ड-कोर्ट खिताब जीतने की तलाश में हैं। उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।

टेलर सीधे सेटों में जीते

पुरुष वर्ग में दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज ने हमवतन एलेक्स माइकेलसन को 6-3, 6-4 से हराया। दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी फेलिक्स आजे-अलियासिमे ने स्टेफानोस सितसिपास को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।

कमर के निचले हिस्से में चोट के कारण मांट्रियल से हटने के बाद यह हार्ड कोर्ट पर मार्च के बाद उनका पहला मुकाबला था। सितसिपास के विरुद्ध 11 मुकाबलों में यह उनकी सातवीं जीत रही। अमेरिका की मैडिसन कीज ने डारिया स्निगुर को 4-6, 6-3, 6-3 से हराया।

यह भी पढ़ें- Canada Open 2026: इगा स्वियातेक ने जीता खिताब, फाइनल में रिबाकिना को दी आसान शिकस्त

यह भी पढ़ें- खराब फॉर्म से उबरीं इगा स्वियातेक, श्नाइडर को एकतरफा मुकाबले में रौंदकर कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं