Wimbledon 2026: एलेक्जेंडर ज्वेरेव का सपना तोड़ जानिक सिनर ने बचाया खिताब, जीता साल का पहला ग्रैंड स्लैम
जानिक सिनर ने विंबलडन मेंस सिंगल्स का खिताब जीतकर अपना वर्चस्व कायम रखा। उन्होंने रोमांचक मुकाबले में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात दी। यह सिनर का पांचवां ...और पढ़ें

जानिक सिनर बने विजेता

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इटली का जानिक सिनर ने रविवार रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात देकर विंबलडन मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ विश्व की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी ने अपना खिताब बचाए रखा है। सिनर ने ज्वेरेव को 6-7 (7/9), 7-6 (7/2), 6-3, 6-4 से मात देकर अपना खिताब बचाए रखा।
सिनर ने पिछली साल ये खिताब जीता था और इसके बाद अब सीधे ऑल इंग्लैंड क्लब में 12 महीने बाद खिताब की रक्षा करते हुए ग्रैंड स्लैम जीता है। ये उनका पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब है। इस बीच वह एक भी ग्रैंड स्लैम नहीं जीत पाए।
सिनर ने किया कमाल
सिनर ने तीन घंटे 46 मिनट तक चले इस मैच में 58 विनर्स और 25 अनफोर्सड एरर किए और इसी के साथ ज्वेरेव के 13 मैचों के विजयी क्रम को रोक दिया। सिनर ने इस पूरे ग्रैंड स्लैम में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने पहले दौर के मैच में मियोमिर केकमानोविच के खिलाफ संघर्ष किया था और इस मैच से उन्होंने सीख लेते हुए आगे के मैचों में दमदार खेल दिखाया। इसी के साथ वह इस सीजन लगातार छठवां खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
ज्वेरेव पूरा नहीं कर सके सपना
ज्वेरेव इससे पहले नौ बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके थे, लेकिन कभी भी विंबलडन के क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़े थे। फ्रेंच ओपन के विजेता की कोशिश थी कि पहली बार इस फाइनल में पहुंच वह जीत हासिल करते हुए इतिहास बनाएंगे जो हो नहीं सका। ज्वेरेव ने पहला सेट जरूर अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद सिनर ने उन्हें मौका नहीं दिया। ज्वेरेव की कोशिश थी कि वह यह खिताब जीतकर 1991 में मिचेल स्टीच के बाद पहला विंबलडन जीतने वाले जर्मन खिलाड़ी बनेंगे, लेकिन सिनर के आगे उनकी एक न चली।