39 साल के नोवाक जोकोविच ने अपने संन्यास पर दी बड़ी अपडेट, क्या 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब का सपना रह जाएगा अधूरा?
39 साल के नोवाक जोकोविच ने अपने संन्यास पर बड़ा अपडेट देकर फैंस को चौंका दिया है। जोकोविच ने अपने लक्ष्य के बारे में खुलकर बातचीत की। ...और पढ़ें

नोवाक जोकोविच
HighLights
जोकोविच ने संन्यास की अटकलों को खारिज किया
कम से कम एक बार और विंबलडन में लौटना चाहते हैं जोकोविच
जोकोविच की नजरें 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर लगी
आईएएनएस, लंदन। नोवाक जोकोविच ने संन्यास की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह विंबलडन में कम से कम एक बार और लौटना चाहेंगे। शुक्रवार को 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच को जानिक सिनर के हाथों सेमीफाइनल में सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा था।
जोकोविच ने संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मैं कम से कम एक बार और विंबलडन में खेलना चाहता हूं। आगे क्या होगा, यह समय बताएगा। मैं अपने 25वें ग्रैंडस्लैम खिताब को जीतने की कोशिश जारी रखूंगा।
जोकोविच का क्या है लक्ष्य
39 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी ने माना कि यह हार निराशाजनक रही, लेकिन इससे उनका हौसला कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अब भी विंबलडन जीतना है और इसी वजह से वह लगातार मेहनत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, मैं निश्चित रूप से निराश हूं क्योंकि मैं यह टूर्नामेंट जीतना चाहता था। यही कारण है कि मैं खुद को लगातार बेहतर बनाने के लिए मेहनत करता हूं।
जोकोविच को खुद पर विश्वास
जोकोविच ने इस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन के सकारात्मक पहलुओं पर भी बात की। उन्होंने खास तौर पर क्वार्टर फाइनल में फेलिक्स आगर-अलियासिमे के खिलाफ मिली जीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस मुकाबले ने यह साबित कर दिया कि वह आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के विरुद्ध जीत दर्ज करने की क्षमता रखते हैं।
खबरें और भी
उन्होंने कहा, मुझे अपने प्रदर्शन पर गर्व है। मैंने खुद को और बाकी लोगों को दिखाया कि मैं अब भी सबसे ऊंचे स्तर पर खेल सकता हूं।
सिनर की तारीफ की
जोकोविच ने स्वीकार किया कि वह सेमीफाइनल में वह अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा सके। उन्होंने कहा कि सिनर ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत के पूरी तरह हकदार थे। जोकोविच ने कहा कि उन्हें हार का दुख जरूर है, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनका रवैया, संघर्ष और समर्पण सकारात्मक रहा।