जानिक सिनर का वर्चस्व कायम रहेगा या एलेक्जेंडर ज्वेरेव रचेंगे इतिहास, आज खेला जाएगा विंबलडन में पुरुष सिंगल्स का फाइनल
विंबलडन 2026 के पुरुष सिंगल्स फाइनल में रविवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर और फ्रेंच ओपन चैंपियन एलेक्जेंडर ज्वेरेव आमने-सामने होंगे। ...और पढ़ें
-1783777392245_m.webp)
जानिक सिनर
HighLights
गत चैंपियन सिनर का सामना जर्मनी के ज्वेरेव से होगा
9 मैचों से लगातार सिनर को हरा नहीं पाए हैं एलेक्जेंडर ज्वेरेव
ग्रास कोर्ट पर पहली बार भिड़ेंगे दोनों खिलाड़ी
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। विंबलडन 2026 के पुरुष सिंगल्स फाइनल में रविवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर और फ्रेंच ओपन चैंपियन एलेक्जेंडर ज्वेरेव आमने-सामने होंगे। दोनों खिलाड़ियों के सामने सिर्फ खिताब जीतने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि इतिहास रचने का भी मौका रहेगा।
जहां सिनर अपने पांचवें ग्रैंडस्लैम और लगातार दूसरा विंबलडन खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे तो वहीं ज्वेरेव लगातार दूसरा ग्रैंडस्लैम जीतकर नया कीर्तिमान बनाने के इरादे से उतरेंगे। सोमवार को जारी होने वाली एटीपी रैंकिंग में कार्लोस अलकराज को पछाड़कर दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी बन जाएंगे।
अब उनके सामने सिनर के वर्चस्व को तोड़ने और पुरुष टेनिस में नई प्रतिद्वंद्विता को और रोमांचक बनाने का सुनहरा अवसर होगा। 24 वर्षीय सिनर का इस साल ग्रैंडस्लैम में प्रदर्शन उनके ऊंचे मानकों के हिसाब से उतार-चढ़ाव भरा रहा। ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में उन्हें नोवाक जोकोविक से हार मिली, जबकि फ्रेंच ओपन में दो सेट की बढ़त के बावजूद वह जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हार गए।
विंबलडन में भी शुरुआत पांच सेट के संघर्षपूर्ण मुकाबले से हुई, लेकिन उसके बाद उन्होंने एक भी सेट नहीं गंवाया और सेमीफाइनल में सात बार के चैंपियन जोकोविक को सीधे सेटों में हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर 29 वर्षीय ज्वेरेव के लिए यह विंबलडन अब तक का सबसे सफल अभियान रहा है। इससे पहले वह कभी चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे।
खबरें और भी
पिछले महीने फ्रेंच ओपन जीतकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल करने वाले जर्मन खिलाड़ी अब लगातार दूसरा मेजर जीतने के करीब हैं। यदि वह रविवार को जीत दर्ज करते हैं तो ओपन युग में अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीतने के बाद लगातार दूसरा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही वह एक ही वर्ष में फ्रेंच ओपन और विंबलडन जीतने वाले ओपन युग के सिर्फ सातवें खिलाड़ी भी बन सकते हैं।
आमने-सामने
- कुल मैच - 14
- सिनर : 10
- ज्वेरेव : 4
जानिक सिनर (इटली)
- विश्व रैंकिंग : 1
- करियर रिकार्ड : 364-89
- करियर खिताब : 29
- ग्रैंडस्लैम खिताब : आस्ट्रेलियन ओपन (2024, 2025) फ्रेंच ओपन (2025) विंबलडन (2025) यूएस ओपन (2024)
एलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)
- विश्व रैंकिंग : 3
- करियर रिकार्ड : 564-233
- करियर खिताब : 25
- ग्रैंडस्लैम खिताब : फ्रेंच ओपन (2025)
यह भी पढ़ें- Wimbledon 2026: सिनर ने तोड़ा जोकोविक का 25वां ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना, फाइनल में इस खिलाड़ी से होगी टक्कर