Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra News : खेत पर गई महिला पर बदमाशों ने कर दी फायरिंग, छर्रे लगने से बच्चा घायल- पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रेखा ने बताया कि विराट की कोहनी में छर्रा लगा और वह लहूलुहान हो गया। रेखा के शोर मचाने पर पति मोनू दौड़े तो उन पर भी बदमाशों ने फायरिं की। तीन राउंड गोली चलने के बाद ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने भी फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना पर इंस्पक्टर डीपी तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने खेतों में बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला।

By Munna SharmaEdited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 07 Oct 2024 10:08 PM (IST)
Hero Image
बदमाशों को देख शोर मचाने पर चलाई गोली

संवाद सूत्र, फतेहाबाद। दो वर्षीय बेटे के साथ खेत में गई महिला पर बदमाशों ने फायरिंग कर डाली। छर्रे लगने से बेटा लहूलुहान हो गया। पुलिस ने कई घंटे बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इस घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों में फिर से बदमाशों की दहशत व्याप्त हो गई है।

तिवाहा गांव की रेखा पत्नी मोनू सोमवार शाम 5:30 बजे दो वर्षीय बेटे विराट को लेकर खेत पर गई थीं। रेखा ने बताया कि घर से बमुश्किल 40 मीटर दूर पहुंची थीं तभी उन्हें हथियारबंद बदमाश नजर आए। यह देख उनके मुंह से चीख निकल गई। इधर, आवाज सुन बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

रेखा ने बताया कि विराट की कोहनी में छर्रा लगा और वह लहूलुहान हो गया। रेखा के शोर मचाने पर पति मोनू दौड़े तो उन पर भी बदमाशों ने फायरिं की। तीन राउंड गोली चलने के बाद ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने भी फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना पर इंस्पक्टर डीपी तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने खेतों में बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्चे को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें