Move to Jagran APP

Cyclone Dana: उत्‍तर प्रदेश में दिखेगा असर, गुरुवार और शुक्रवार को कई एक्सप्रेस रद; देशभर में नहीं चलेंगी 400 ट्रेन

Cyclone Dana चक्रवात दाना के कारण उत्तर प्रदेश में आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनों को रद कर दिया गया है। वहीं चक्रवात के कारण देशभर में 400 ट्रेनें प्रभावित हैं। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए स्टेशनों पर लगातार घोषणा की जा रही है। रोडवेज बस चालकों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

By Yashpal Singh Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 23 Oct 2024 06:59 PM (IST)
Hero Image
Cyclone Dana: स्टेशनों पर लगातार की जा रही घोषणा। फाइल फोटो
जासं, आगरा। Cyclone Dana: चक्रवात दाना के चलते आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनों को रद कर दिया गया है। गुरुवार को पुरी-योगनगरी ऋषिकेश और शुक्रवार को आगरा-फारबिसगंज एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। यात्रियों को दिक्कत से बचाने के लिए स्टेशनों पर लगातार घोषणा की जा रही है।

रोडवेज बस चालकों को सतर्क रहने के लिए कहा

बुकिंग को भी बंद कर दिया गया है। वहीं तूफान के चलते रोडवेज बस चालकों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। आगरा परिक्षेत्र से हर दिन 707 बसों का संचालन नई दिल्ली, हरियाणा और प्रदेश के विभिन्न शहरों में होता है।

यह भी पढ़ें- अब मुकदमा दर्ज करने से नहीं बच पाएगी पुलिस, इस लिंक से ऑनलाइन कीजिए किसी भी अपराध पर एफआइआर

देशभर में 400 ट्रेनों को किया गया रद

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवात दाना के चलते देशभर में 400 ट्रेनों को रद किया गया है। आगरा मंडल से हर दिन 350 ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें तीन ट्रेनें रद रहेंगी। टिकट की बुकिंग का पैसा वापस किया जाएगा। उधर, परिवहन निगम, आगरा परिक्षेत्र ने सभी चालकों को सतर्क किया है।

एक दिसंबर से रद रहेगी लखनऊ इंटरसिटी

कोहरे के चलते एक दिसंबर 2024 से 23 फरवरी 2025 तक लखनऊ इंटरसिटी रद रहेगी। एक दिसंबर से 28 फरवरी तक नई दिल्ली-सोगरिया एक्सप्रेस को रद किया गया है।

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण 12 ट्रेनें रद

चंदौली : उड़ीसा व पश्चिम बंगाल में संभावित चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया है। इस तूफान के कारण प्रभावित क्षेत्रों में संभावित नुकसान और असुविधा को देखते हुए 12 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 03230 पटना - पुरी स्पेशल, 22644 पटना - एरणाकुलम एक्सप्रेस, 02832 भुवनेश्वर - धनबाद स्पेशल, 02831 धनबाद - भुवनेश्वर स्पेशल, 18419 पुरी - जयनगर एक्सप्रेस, 18420 जयनगर - पुरी एक्सप्रेस, 22824 नई दिल्ली - भुवनेश्वर तेजस राजधानी, 22823 भुवनेश्वर - नई दिल्ली तेजस राजधानी, 15227 एसएमभीबी बेंगलूरू - मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस,12802 नई दिल्ली - पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12816 आनंद विहार - पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस, 12875 पुरी - आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस।

यह भी पढ़ें- Wildlife Attack: 22 सालों में उत्तराखंड में 1055 लोगों ने गंवाई जान व 4375 घायल, ये थका-सड़ा सिस्टम किस काम का?

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।