एशिया कप जीता अब एशियाई खेल में जीत की बारी... भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के पिता ने की प्रदर्शन की तारीफ
भारत ने शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के अर्धशतकों की बदौलत रिकॉर्ड 8वीं बार महिला एशिया कप 2026 का खिताब ...और पढ़ें
HighLights
भारत ने रिकॉर्ड 8वीं बार महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीता।
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के अर्धशतकों से टीम ने जीत दर्ज की।
दीप्ति शर्मा के पिता ने टीम की प्रशंसा की, एशियाई खेलों में भी उम्मीद।
#WATCH आगरा, उत्तर प्रदेश: भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के पिता, श्री भगवान शर्मा ने कहा, "टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले बैटिंग की और हर खिलाड़ी ने आखिरी गेंद तक अपना योगदान दिया। ओपनर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया और फिर बॉलिंग में भी कमाल किया।… https://t.co/UJxeaeUOZR pic.twitter.com/nWxMOcSvm4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2026
एजेंसी, आगरा। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के अर्धशतकों के दम पर भारत ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 8वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। महिला एशिया कप के अब तक 10 संस्करण खेले गए हैं और टीम इंडिया ने हर बार फाइनल में जगह बनाई और 8वीं बार ट्रॉफी जीती।
भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के पिता ने कही ये बात
भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के पिता, श्री भगवान शर्मा ने कहा कि टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले बल्लेबाज़ी की और हर खिलाड़ी ने आखिरी गेंद तक अपना योगदान दिया। ओपनर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया और फिर उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया। सभी ने अच्छी गेंदबाज़ी की और इस बार श्रीलंका को हराकर उन्होंने पिछले एशिया कप में मिली हार का बदला ले लिया।
एशियाई खेलों में भी टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन
श्रीभगवान शर्मा ने कहा कि मैं सभी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। जापान में एशियाई खेल होने वाले हैं। मुझे उम्मीद है कि वे वहां भी ऐसा ही शानदार प्रदर्शन करेंगी और गोल्ड मेडल जीतेंगी। दीप्ति ने भी आज बहुत अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने तीन विकेट लिए और अभी वह टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं, जिनके नाम कुल 14 विकेट हैं। मुझे उम्मीद है कि वह एशियाई खेलों में भी अपना यह फॉर्म बनाए रखेंगी।
