विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज: इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन नवंबर तक बढ़ा, नौ अन्य ट्रेनों को भी मिली राहत

Updated: Sat, 29 Aug 2026 09:43 AM (IST)

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस सहित नौ ट्रेनों के संचालन की अवधि नवंबर तक बढ़ा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. इंदौर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन नवंबर तक बढ़ा

  2. कुल नौ ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया

  3. रानी कमलापति-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त को चलेगी

जागरण संवाददाता, आगरा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नौ ट्रेनों के संचालन की अवधि में विस्तार किया है। इंदौर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस चार सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी। अभी तक इस ट्रेन का संचालन 30 अगस्त तक तय था। हजरत निजामुद्दीन-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन 31 अगस्त तक होना था। अब यह ट्रेन पांच सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को चलेगी।

सप्ताह में शुक्रवार और रविवार को होगा संचालन

वडोदरा-मऊ एक्सप्रेस का संचालन 26 सितंबर तक होना था। अब ट्रेन तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इसी तरह से मऊ-वडोदरा एक्सप्रेस 27 सितंबर तक चलनी थी। अब यह चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। प्रतापनगर-लालकुआं एक्सप्रेस 27 सितंबर के बदले चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

आठ और ट्रेनों के संचालन की अवधि में किया गया विस्तार

लालकुआं-प्रतापनगर एक्सप्रेस 28 सितंबर के बदले पांच अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। सूरत-छपरा एक्सप्रेस 29 सितंबर के बदले 20 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, छपरा-सूरत एक्सप्रेस 30 सितंबर तक 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: शूटर्स ने 22 सेकंड में दागीं 20 से ज्यादा गोलियां, प्लॉट में लोड किए थे हथियार

30 को रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 30 अगस्त की रात रानी कमलापति भोपाल से हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन मथुरा जंक्शन में रुकेगी। 22 कोच की ट्रेन में 12 स्लीपर कोच और चार सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। वहीं सोगरिया-मथुरा के मध्य विशेष ट्रेन का संचालन अब सात सितंबर, कोटा-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन का 30 अगस्त तक होगा।

यह भी पढ़ें- जीवनसंगिनी ने निभाया सात फेरों का वचन: मां ने मना किया, पति ने रोका फिर भी सुहाग के लिए डोनर बनी पत्नी, ऐसे बचाई जान