Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra News: आठ बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का जुनून! मोबाइल में युवक की चैटिंग पकड़ने पर पति ने छोड़ा

Husband Wife Dispute Update पहली पत्नी से पांच बच्चे के बाद पति ने तीन बच्चों की एक विधवा महिला से शादी कर ली थी। सभी की परवरिश ठीक ढंग से पति कर रहा था। दो महीने पहले उसने पत्नी के फोन में एक युवक की चैट पकड़ ली जिसके बाद परिवार में लड़ाई बढ़ गई। पति ने पत्नी से दूरी बना ली। पत्नी पुलिस के पास पहुंच गई।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 07 Oct 2024 01:06 PM (IST)
Hero Image
Agra News: आठ बच्चों की मां को हुआ प्यार,पति ने छोड़ा। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता आगरा। पांच बच्चों के बाद पत्नी की बीमारी से मृत्यु हो गई। पति ने तीन बच्चों की विधवा मां से विवाह कर लिया। दोनों के मिलाकर आठ बच्चे हो गए। पति सबका पालन-पोषण करता रहा। इसी बीच पति को पत्नी के मोबाइल में किसी अन्य युवक से चैटिंग दिख गई। पति ने पत्नी से दूरी बना ली। पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचने पर समझौता के प्रयास किए जा रहे हैं।

11 दंपतियों में हुई सुलह

काउंसलर डा. अमित गौड ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को 11 दंपतियों के बीच के विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाया गया। सभी आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हो गए। शहर के एक दंपति का मामला चर्चा में रहा है। युवक की पहली पत्नी की पांच बच्चे होने के बाद डेंगू से मृत्यु हो गई। उसकी मुलाकात तीन बच्चों की मां से हुई। महिला का पति आत्महत्या कर चुका था। दोनों में प्रेम होने पर उन्होंने शादी कर ली। आठ बच्चों के साथ दोनों रह रहे थे। पति सबका खर्च उठा रहा था।

मोबाइल में दिखी युवक की चैटिंग

दो माह पूर्व उसे पत्नी के मोबाइल में किसी युवक की चैटिंग दिखी। चैटिंग देखने पर पत्नी के अन्य से संबंध की जानकारी होने पर पति ने दूरी बना ली। महिला ने पुलिस से शिकायत की तो मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काफी समझाने के बाद भी दोनों साथ रहने को तैयार नहीं हुए। दोनों को अगली तिथि पर बुलाया गया है।

ये भी पढ़ेंः UP News: डीएम-एसपी के सामने रख दी पानी की ऐसी बोतल जिसके बाद चौंक गए अधिकारी, तत्काल चला बुलडोजर

ये भी पढ़ेंः Mainpuri News: गर्लफ्रेंड के बीच पत्नी थी रोड़ा, गुजारा भत्ता मांगने से नाराज पति ने की हत्या; ऐसे सुलझा हत्याकांड

शादी का झांसा देकर तीन साल शोषण

ट्रांस यमुना क्षेत्र में महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल शोषण का आरोप लगाया है। हाथरस की मूल निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 14 वर्ष पूर्व ट्रांस यमुना क्षेत्र के युवक से हुआ था। चार वर्ष पहले पति ने संबंध तोड़ लिए। उसके बाद उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने शादी का झांसा देकर साथ रहना शुरू कर दिया। तीन वर्ष साथ रहने के बाद अब शादी न करने की बोलकर उसे छोड़ वापस घर चला गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें