अलीगढ़ में पत्नी के आगरा जाने से नाराज पति ने की मारपीट, बाल काटने के बाद हुआ गिरफ्तार
अलीगढ़ में एक पति ने पत्नी के आगरा में काम करने से नाराज होकर उसके बाल काट दिए और मारपीट ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
पति राजकुमार ने पत्नी आरती के बाल काटे।
पत्नी के आगरा में काम करने को लेकर था विवाद।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी उठा रहा राजकुमार लंबे समय से पत्नी को काम करने के लिए आगरा जाने से रोक रहा था। उसने कई बार समझाया और काम छोड़ने का आग्रह किया, लेकिन महिला नहीं मानी। दोनों में इसी को लेकर तनाव बढ़ा।
इसके बाद शराब के नशे में राजकुमार ने पत्नी के सिर के बाल काट दिए। महिला का कहना है कि आगरा जाने से रोकने के लिए पति ने यह हरकत की है। आरती और राजकुमार के दो और चार साल के दो बच्चे हैं। आरती शुरू से ही आगरा में काम करती है और वहीं रहती है। सप्ताह या 15 दिन में वह घर आती है। दोनों बच्चे पिता के साथ गांव में ही रहते हैं।
राजकुमार को पत्नी के आगरा में रहने और काम करने को लेकर शक होने लगा। उसने कई बार आरती को काम छोड़ने और बाहर न जाने के लिए कहा। आरती ने काम छोड़ने से मना किया तो दोनों में विवाद होने लगा। आरोप है कि राजकुमार शराब के नशे में धुत था।
उसकी बात नहीं मानने पर उसने पत्नी से मारपीट की और उसके सिर के बाल काट दिए। एसओ रेखा गोस्वामी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ की छर्रा मंडी में जमकर बवाल, पल्लेदार का पैर कटने पर भड़का आक्रोश; लाठीचार्ज
