विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के अंबेडकरनगर में सड़क हादसों में भारी बढ़ोतरी, 5 साल के भीतर 1200 दुर्घटनाओं में 800 से अधिक मौत

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:03 PM (IST)

अंबेडकरनगर में पिछले पांच वर्षों में सड़क हादसों, मौतों और घायलों की संख्या दोगुनी हो गई है, बावजूद इसके कि जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

मोबाइल उपयोग, नींद और तेज गति जैसे कारण इन दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं, जिससे कई ब्लैक स्पॉट पर जानलेवा घटनाएं हो रही हैं।

मोबाइल उपयोग, नींद और तेज गति जैसे कारण इन दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं, जिससे कई ब्लैक स्पॉट पर जानलेवा घटनाएं हो रही हैं।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। सड़क हादसों की संख्या साल-दर-साल बढ़ रही है। पांच वर्ष में सड़क हादसों, मौत एवं घायलों की संख्या दोगुणा हो गई है। प्रत्येक वर्ष जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर राहगीरों, छात्रों, चालकों व आमजन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। इसके बाद भी कमी नहीं आ रही है। प्रतिवर्ष परिवहन व यातायात विभाग संग शिक्षा आदि विभाग रैली, नुक्कड़ नाटक कर राहगीरों, छात्रों, चालकों व आमजन को जागरूक करते हैं।

वर्ष 2021 से 2025 तक के आंकड़े बताते हैं कि पांच वर्षों में 1200 से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में 800 से अधिक लोगों की मौत हुईं तथा 730 लोग घायल हुए थे। गत माह अक्टूबर में 38 दुर्घटनाओं में 31 लोगों की जान गई है। उक्त हादसे पुलिस रिकार्ड में दर्ज हैं, वहीं काफी हादसे दर्ज ही नहीं हुए हैं। घायलों में कुछ अभी भी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। यातायात माह में परिवहन व यातायात विभाग स्कूलों, चौक-तिराहों पर छात्रों से आजमन को जागरूक कर रहा है, लेकिन इसका असर नहीं दिखाई दे रहा है।

दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र : पड़ोसी जिला सुलतानपुर, अयोध्या को जोड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अलावा बस्ती, संतकबीरनगर, आजमगढ़, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, टांडा-बांदा हाईवे व लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे हो रहे हैं। ब्लैक स्पाट व संकेतकों के अभाव वाले स्थानों पर पलक झपकते ही लोग मौत के आगोश में समां जाते हैं। टांडा-बांदा हाइवे पर सम्मोपुर, सिझौली, गौहन्ना, भिखारीपुर, कसेरुआ, श्रवण क्षेत्र मोड़, रघुनाथपुर, सुखारीगंज, घनेपुर, महरुआ, सरहरी आदि स्थानों पर दुर्घटनाएं हो चुकी है। इसके अलावा लुंबिनी-दुद्धी हाईवे पर टांडा, बसखारी क्षेत्र में आए दिन हादसे होते हैं।

अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर शिवबाबा, अन्नावां, तिवारीपुर, कटेहरी, अहिरौली समेत अन्य क्षेत्रों में हादसे अधिक होते हैं।

हादसे के प्रमुख कारण

-मोबाइल पर बात करना।

-नींद आना।

-गलत दिशा में वाहन चलाना।

-ओवर स्पीड वाहन चलाना।

-सड़क के किनारे खड़े वाहन।

-ओवरटेक करते समय अनदेखी।

 

वर्ष सड़क दुर्घटना मृतक घायल
2021 168  145  100
2022 214   142   108
2023   202   114  93
2024  258 171 152
2025 357 246 277

 क्षेत्राधिकारी यातायात जितेंद्र सिंह ने कहा कि ब्लैक स्पाट के साथ ही दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा संकेतक व यातायात नियमों के जागरूकता के बोर्ड भी लगाए गए हैं। प्रतिदिन लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।