विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्योहारों में परदेशियों की घर वापसी पर परिवहन विभाग चलाएगा अतिरिक्त बसें, लोगों को भीड़ से मिलेगा छुटकारा

Published: Sat, 20 Sep 2025 09:15 PM (GMT+05:30)

अंबेडकरनगर में शारदीय नवरात्र दशहरा और दीपावली के पर्व पर प्रवासियों की घर वापसी को सुगम बनाने के लिए परिवहन ...और पढ़ें

परदेसियाें की घर वापसी पर बसों के तेज होगी रफ्तार।
परदेसियाें की घर वापसी पर बसों के तेज होगी रफ्तार।

HighLights

  1. त्योहारों पर प्रवासियों के लिए अतिरिक्त बसें |
  2. पांच रूटों पर बढ़ेंगे बसों के फेरे |
  3. संविदा पर चालकों, परिचालकों की तैनाती |

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। शारदीय नवरात्र, दशहरा और दीपावली त्योहार पर्व पर परदेसियों को घर वापसी में परिवहन को लेकर समस्या नहीं होगी। त्योहार पर परदेसियों के लिए परिवहन निगम के अकबरपुर डिपो से अतिरिक्त बसों का संचालन करने एवं पांच रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

22 सितंबर से पर्व की श्रृंखला शुरू हो रही है। पर्व पर पदेसियों की घर वापसी भी होती है। उनकी सहूलियत तो देखते हुए परिवहन निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों की संख्या के अनुरूप बसों के संचालन की कार्ययोजना तय की गई है।

वर्तमान समय 40 प्रतिशत यात्री लोड बसों चल रहा है। निगम का मानना है कि नवरात्र से पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में जिस रूट पर ज्यादा यात्रियों का आवागमन होगा। उस पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। अतिरिक्त बसें भी लगा दी जाएगी। परिवहन निगम निदेशालय कानपुर से निर्देश है कि यात्रियों को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम की बसें मुख्य मार्ग के साथ सामान्य रूटों पर भी चलेंगी।

अकबरपुर से दिल्ली, कानपुर, आजमगढ़, मऊ, लखनऊ, प्रयागराज रूटों पर बसों का फेरा बढ़ाया गया है। दिल्ली-कानपुर रूट पर दो अतिरिक्त बसों का संचालन व लखनऊ और आजमगढ़ डिपो पर दो अतिरिक्त बसे संचालित की जाएंगी। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो अन्य बसें भी संचालित होंगी।

अकबरपुर से हर दिन कानपुर के लिए आठ बसें अप-डाउन करती हैं। लखनऊ के लिए 20, आजमगढ़- मऊ रूट पर तीन बसें हर दिन दौड़ती हैं। दिल्ली के लिए एक बस प्रतिदिन रवाना होती है। ऐसे में त्योहार में अब इन रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि नवरात्र से दीपावली तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

चालकों परिचालकों की कमी न हो इसके लिए संविदा पर तैनाती की गई है। अतिरिक्त संचालन तक अवकाश भी नहीं रहेगा। यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, तैयारी पूरी हैं।

यह भी पढ़ें- भगवान राम और मां सीता की झांकी देखने के लिए उमड़ा आस्था का जन सैलाब, धरती पर हुई स्वर्ग जैसी अनुभूति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।