Move to Jagran APP

Amroha: दुल्हन को पहनाने के लिए खोले जेवर तो मच गया हंगामा, सोने के गहनों की जगह आए ऐसे गहने कि भाग गया दूल्हा

Amroha News शादी के बाद जब दुल्हन को पहनाने के लिए जेवर खोले गए तो वह नकली निकले। सोने के बदले वह पीतल के थे। भेद खुलने पर हंगामा हुआ तो दूल्हा व उसके स्वजन दुल्हन को विदा किए बगैर फरार हो गए। अब दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 15 Oct 2024 02:27 PM (IST)
Hero Image
Amroha News: खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। रिश्तेदार युवक से मजदूर ने बेटी की शादी तय कर दी। बरात भी आई तथा मेहमानों ने खाना भी खा लिया। निकाह के बाद जब दुल्हन को पहनाने के लिए जेवरात खोले तो वह नकली निकले। सोने के बदले वह पीतल के थे। भेद खुलने पर हंगामा हुआ तो दूल्हा व उसके स्वजन दुल्हन को विदा किए बगैर फरार हो गए। अब दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

यह मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता नगर कोतवाली के एक मुहल्ला निवासी रिश्तेदार युवक के साथ तय किया था। रविवार को शादी थी। दोपहर बाद बरात पहुंची तो वधू पक्ष के लोगों ने मेहमानों का खूब आदर सत्कार किया।

निकाह की रस्म के बाद पहनाने के लिए दिए जेवर 

बरात को खाना खिलाया गया। खाना खाने के बाद अधिकांश बराती लौट आए। निकाह व दुल्हन की विदाई के लिए दूल्हा व उसके स्वजन रुके रहे। शाम को निकाह की रस्म भी पूरी हो गई। जब दूल्हा पक्ष की तरफ से दुल्हन को पहनाने के लिए जेवरात दिए गए तो दुल्हन पक्ष को शक हुआ। उन्होंने जेवरात की जांच कराई तो वह सोने के बदले पीतल के निकले। जिस पर हंगामा हो गया।

हंगामा बढ़ा तो भागे दूल्हा और उसके स्वजन

हंगामा बढ़ता देख दूल्हा व उसके स्वजन मौका पाकर दुल्हन को बगैर विदा कराए वहां से फरार हो गए। दुल्हन के स्वजन ने पुलिस को सूचना दे दी। साथ ही दोनों पक्षों की तरफ से जिम्मेदार लोग मामले को निपटाने में जुट गए। सोमवार को भी दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास जारी रहा।

ये भी पढ़ेंः UP News: कैराना में लड़की पक्ष ने बंधक बनाए बराती, पांच घंटे बाद आया दूल्हा तब आधी रात में हुआ निकाह

ये भी पढ़ेंः रिफाइंड, वनस्पति घी और दूध पाउडर से बना रहे थे नकली देशी घी, सहारनपुर में 'शुद्ध घी' की फैक्ट्री पकड़ी

बिल कम करने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली

भाकियू शंकर की सोमवार को हसनपुर ब्लाक परिसर में बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चाैधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि बिजली के मीटर खराब होने की वजह से घरेलू उपभोक्ताओं के बिल अधिक आ रहे हैं और बिल कम करने के नाम पर अवैध वसूली भी की जा रही है। कहा कि मीटर सही किए जाए तथा शिविर लगाकर बिलों को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि हसनपुर चीनी मिल का विस्तारीकरण जल्द किया जाए तथा गन्ने की फसल तैयार हो चुकी है। इसलिए जल्द चीनी मिलों का पेराई सत्र चालू कराया जाए। गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद न होने का मुददा उठाते हुए कहा कि सरकार को बारीक धान खरीदने की भी व्यवस्था करनी चाहिए।

किसान को बंधक बनाकर मारपीट की घटना को बताया शर्मनाक

बिजली उपकेंद्र पर किसान को बंधक बनाकर मारपीट करने की घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह घटना अति निंदनीय है। गंगाजल की शुद्धता बनाए रखने के लिए गंगा तट पर तिगरी में बिजली से संचालित शवदागृह बनाने की मांग की। चेतावनी दी कि 23 अक्टूबर तक उक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 24 अक्टूबर को भाकियू शंकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को विवश होगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।