Leopard Attack : अमरोहा के रजबपुर गांव में तेंदुए की दहशत, रात 1 बजे दीवार फांदकर घर में घुसा और ले गया बकरी
गांव के लोग भी जाग गए तथा मौके पर पहुंचे। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुबह को जब गांव के लोग खेतों पर गए तो उन्होंने गन्ने के खेत में बकरी के अवशेष देखे। लिहाजा वन विभाग को सूचना दी गई। वन दारोगा नैपाल सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
देर रात 1 बजे दीवार फांदकर कमरे में घुस तेंदुआ
खेत के किनारे घूम रहा था बाघ, किसानों ने बनाया वीडियाे
खुटार : क्षेत्र के हंसपुर गांव में जंगल के पास आबादी वाले क्षेत्र में वन्य जीवों की आवाजाही कुछ दिनों से बढ़ गई है। मंगलवार देर रात खेत पर फसल की रखवाली के लिए पहुंचे किसान सुखविंदर सिंह ने गांव के ही गुरप्रीत सिंह के खेत के किनारे बाघ देखा।
उन्होंने काल करके अन्य किसानों को भी सचेत किया। जिसके बाद उन लोगों ने खेत के पास चहलकदमी कर रहे बाघ का वीडियो बनाकर (दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता) इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। उसे भगाने के लिए शोर मचाने के साथ ही किसानों ने टार्च की रोशनी लगाना शुरू की, जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया।
किसान निर्मल सिंह, हरप्रीत सिंह, भोजराज, मनप्रीत सिंह आदि ने बताया कि लखीमपुर जिले की मैलानी वन रेंज के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। बाघ खेतों की ओर से होता हुआ जंगल में वापस चला गया। वन रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है टीम को मौके पर भेज कर जांच कराएंगे।