Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • HiTech Awards 2026
  • दीवाली मैगजीन
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • ayodhya
LIVE BLOG

Ayodhya Deepotsav 2026 Live: दीपोत्सव पर 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, यूपी टूरिज्म के ड्रोन शो ने मोहा मन; देखें तस्वीरें

Ayodhya Deepotsav 2026 Live: अयोध्या में शनिवार को राम मंदिर में दीपोत्सव का तीसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्वलित किए गए।

By Shivam Yadav Sat, 07 Nov 2026 10:09 PM (IST)
दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या राम की पैड़ी पर लेजर शो का दृश्य: जागरण

 दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या राम की पैड़ी पर लेजर शो का दृश्य: जागरण

Ayodhya Deepotsav 2026 Live| अयोध्या। त्रेता युग का प्रसंग शनिवार को रामकथा पार्क के मंच पर एक बार फिर से जीवंत हो उठा। सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्वलित कर अयोध्या संपूर्ण विश्व को अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक वैभव का संदेश दिया। 

नीचे पढ़ें दीपोत्सव 2026 के लाइव अपडेट्स और देखें मनमोहक तस्वीरें-

7 Nov 20264:58:35 PM


blog images
7 Nov 20264:04:39 PM

उप राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने देखे प्रसंग

अंत में भगवान राम की अयोध्या वापसी के मंचन का दृश्य दिल को छूने वाला रहा। मंच पर बैठे उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आत्मीयता से प्रसंगों को देखते रहे। 

7 Nov 20264:09:11 PM

blog images

दीप जलने के बाद एक साथ 2100 स्वदेशी ड्रोन शो से रामायण के प्रसंगों का हवा में मंचन हुआ, जो रोमांच व रामायण बोध से ओतप्रोत रहा। घाट नंबर दो से छह तक लगी विशिष्ट दीवार पर लेजर शो ने समा बांधा तो ड्रोन शो में सीता हरण, लंका दहन व रावण वध जैसे प्रसंग देख भक्त विह्वल हो उठे। आसामन पर ड्रोन से रामायण के प्रसंगों का मंचन होता रहा। 

7 Nov 20263:46:01 PM

30 लाख से अधिक दीपों की विहंगम छटा

सीएम के पहुंचने के साथ ही स्वयंसेवक योगी योगी के नारे लगाने लगे। मंच पर विराजित मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी अलौकिक छटा को निहारते रहे। 56 घाटों पर जलते 30 लाख से अधिक दीपों की छटा विहंगम रही। 

7 Nov 20263:42:24 PM

मुख्यमंत्री योगी ने की सरयू की आरती

blog images
7 Nov 20263:41:07 PM

घाटों पर कतार में जले दीये

अल्प समय ही में जलते दीयों की प्रदीप्ति से राम की पैड़ी स्वर्णिम आभा से प्रदीप्त हो गई। स्वयंसेवक भजन गाते व झूमते दिखे। जैसे जैसे दीप जले, पैड़ी का जल भी सतरंगी हो गया। रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट व विस्तारित रामकी पैड़ी के घाटों पर कतार में दीये जल उठे।

7 Nov 20263:15:00 PM

30 लाख से अधिक दीयों से आलोकित हुई रामनगरी

सूर्य ढलने के साथ ही राम की पैड़ी पर कौतूहल बढ़ गया। जैसे ही शुभता का दीया प्रज्वलित हुआ, वैैसे ही उद्घोषक ने 33 हजार स्वयंसेवकों को अपने अपने घाट पर दीप प्रज्वलित करने को कहा। देखते ही देखते जय श्रीराम के उद्घाेष के बीच स्वयंसेवकों ने निर्धारित समय के भीतर दीये जला दिए। 

7 Nov 20263:11:36 PM

संत बोले- मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित है हिंदू धर्म और संस्कृति

दीपोत्सव में राम कथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों का सम्मान किया। उन्होंने संतों को मिष्ठान, दक्षिणा और उपहार भेंट किए। संतों ने अयोध्या के विकास, धर्म-संस्कृति के संरक्षण और दीपोत्सव को नया स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। सुग्रीव किला के महांत स्वामी विश्वेष प्रपन्नाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण हिंदू धर्म, संस्कृति और हिंदू समाज सुरक्षित हैं। 

7 Nov 20262:55:15 PM

यूपी टूरिज्म के ड्रोन शो ने मोहा मन

blog images
7 Nov 20262:50:23 PM

यूपी टूरिज्म के ड्रोन शो में पुष्पक विमान की झलक

blog images
7 Nov 20262:49:18 PM

यूपी टूरिज्म के ड्रोन शो में भरत मिलाप का नजारा

blog images
7 Nov 20262:38:50 PM

बहांपुर काली मंदिर पर जले दीप

blog images
7 Nov 20261:55:16 PM

जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान

blog images

रामचरितमानस की चौपाई 'प्रथम तिलक वसिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयसु दीन्हा...' की परंपरा के अनुरूप उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम का तिलक कर राज्याभिषेक किया। इस अलौकिक क्षण के साक्षी बने संत-महंतों और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

7 Nov 20261:46:45 PM

मुख्यमंत्री योगी ने खींचा भगवान राम का रथ

blog images

अयोध्या में प्रतीकात्मक रूप से प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण रथ पर सवार हुए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं रामरथ खींचा। रथ को रामकथा पार्क स्थित भव्य रामदरबार के मंच तक लाया गया। 

7 Nov 20261:03:18 PM

शोभायात्रा के दौरान सेल्फी

blog images
7 Nov 202612:30:58 PM

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

blog images
7 Nov 202612:23:41 PM

रामपथ पर शोभायात्रा देखने उमड़े श्रद्धालु

blog images
7 Nov 202612:15:02 PM

रामकथा पार्क में जयश्रीराम का उद्घोष करती वानर सेना

blog images
7 Nov 202611:46:13 AM

मंच पर उपराष्ट्रपति और राज्यपाल का स्वागत

मंच पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं। यहां सीएम योगी ने उपराष्ट्रपति को अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान के स्वरूप का तिलक करने के बाद आरती उतारी।

7 Nov 202611:20:06 AM

दीपों में बाती और तेल डालने का काम पूरा

राम की पैड़ी पर दीपों में बाती और तेल डालने का काम लगभग पूरा हो गया है। दीपोत्सव का इतंजार अब खत्म होने वाला है। कुछ देर बाद यहां दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।

7 Nov 202611:01:30 AM

पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकॉप्टर से पहुंचे 'भगवान राम'

14 वर्ष के वनवास के बाद सीता जी, लक्ष्मण और हनुमान जी के साथ पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकॉप्टर से भगवान राम अयोध्या में राम कथा पार्क के निकट हेलीपैड पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, खाद्य,रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, विधायक देव प्रकाश गुप्ता, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक अभय सिंह, विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने भगवान के स्वरूप की अगवानी की।

7 Nov 202610:50:59 AM

रामायणकालीन प्रसंग दिखाने काे तैयार एलईडी

blog images
7 Nov 202610:37:01 AM

उत्सव की पहली सीढ़ी पार

blog images

शुक्रवार शाम तक निर्धारित 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीपों को बिछाया गया। निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्सव की पहली सीढ़ी पार की गई। शाम होते ही दीपोत्सव स्थल भव्यता देखते ही बन रही थी। रोमांचकारी विभिन्न शो आकर्षण का केंद्र रहे।

7 Nov 202610:30:50 AM

रावण जटायु युद्ध का मनोहारी चित्रण

blog images
7 Nov 202610:27:30 AM

भव्य झांकी की झलक

blog images
7 Nov 202610:25:47 AM

साकेत महाविद्यालय से निकली झांकी

blog images

साकेत महाविद्यालय से निकली झांकी में प्रस्तुति देते कलाकार: जागरण

7 Nov 202610:19:55 AM

पहली बार दीपोत्सव में 151 वर्ष पुरानी रामलीला का मंचन

2100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से आसमान में रामायण के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया जाएगा। रामकथा पार्क के निकट 220 टन बालू से निर्मित विशाल राम दरबार की प्रतिकृति भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। पहली बार दीपोत्सव में 151 वर्ष पुरानी साहबगंज रामलीला का मंचन होगा। 

7 Nov 202610:16:45 AM

56 घाटों पर सज्जित किए गए 30 लाख से अधिक दीये

रामायणकालीन प्रसंगों पर सजीं, विरासत के गौरवगान के साथ विकास की दमक बिखेरने वालीं 21 झांकियां श्रद्धालुओं के मन को झंकृत करेंगी। राम राज्याभिषेक के बाद शाम को राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर सज्जित किए गए 30 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित होंगे।

7 Nov 202610:16:08 AM

उत्सव को विशिष्ट स्वरूप देंगे जगमगाते घाट

दीपों की रोशनी से जगमगाते घाट, रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां, लेजर-शो, ड्रोन-शो और रामकथा की भावपूर्ण प्रस्तुतियां उत्सव को विशिष्ट स्वरूप देंगी।

7 Nov 202610:14:02 AM

समारोह का हिस्सा बनेंगे माननीय

सीएम योगी के साथ उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान सहित कई विधायक व भाजपा पदाधिकारी समारोह का हिस्सा बनेंगे।

7 Nov 202610:12:08 AM

राम मंदिर में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ

मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us