विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जागरण विमर्श कार्यक्रम में युवाओं ने उठाए विकास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे, विधायकों ने दिए समाधान के आश्वासन

Published: Sun, 20 Sep 2026 04:01 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 05:33 AM (IST)

अयोध्या में जागरण विमर्श कार्यक्रम में युवाओं ने विधायकों से विकास, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य संबंधी कई सवाल पूछे। विधायकों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. युवाओं ने विकास, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य पर विधायकों से प्रश्न पूछे।

  2. विधायकों ने 24 घंटे दवा, सोलर सिटी, रोजगार मेले पर जवाब दिए।

  3. आयुष्मान कार्ड, नजूल भूमि, छात्र संघ चुनाव पर भी चर्चा हुई।

प्रमोद दुबे, अयोध्या। जागरण विमर्श के दौरान युवाओं ने प्रश्नों की झड़ी लगा दी। गोसाईगंज विधानसभा के विधायक अभय सिंह, बीकापुर के डॉ. अमित सिंह चौहान व रुदौली रामचंद्र यादव रहे।

प्रश्न- यहां क्या कोई ऐसी व्यवस्था है, जिसमें लोगो के घरों में 24 घंटे दवाएं पहुंच सकें। इसके लिए एप बनाकर मैं इस व्यवस्था को सुलभ करा सकता हूं। क्या सुविधा सरकारी चिकित्सालयों में लागू करेंगे। आदित्य चौधरी- आईआईटी मद्रास
उत्तर- यह सुविधा सरकारी है, लेकिन इस को लेकर प्राइवेट कंपनी और एजेसिंयां महानगरों में कार्य करती हैं, यहां के लिए भी इसे लागू कराने के बारे में सरकार में बात करेंगे। डा. अमित सिंह, विधायक बीकापुर

प्रश्न-ग्रीन सिटी और सोलर सिटी के लिए सरकार ने बजट तो पास किए हैं, लेकिन राम पथ पर छांव नहीं है। रामभक्तों के सामने समस्या है।- सुधांशु शुक्ला , साकेत महाविद्यालय
उत्तर- अयोध्या नगरी को सोलर सिटी रूप में सरकार विकसित कर रही है। पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में अंतर दिखने लगा है। सरकार सोलर सिस्टम लगाने के लिए स्कीम चला रही है। पौधा रोपण प्रत्येक वर्ष कराया जा रहा है। वर्ष 2014 के बाद काफी पौधे लगाए गए हैं। डा. अमित सिंह, विधायक बीकापुर

प्रश्न- अयोध्या के विकास को सिर्फ सड़कों और भवनों तक सीमित न रखें। इसमें क्या युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की कोई योजना है। नीलम गोस्वामी, छात्रा, साकेत महाविद्यालय
उत्तर- युवाओं की भागीदारी हमारी सरकार में अधिक है, जितनी नौकरियां है, वह पारदर्शी हैं। चाहे जो क्षेत्र हो। हमारी विधान सभा बीकापुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सरकार की प्राथमिकता पर ही बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला। - डा. अमित सिंह, विधायक बीकापुर

प्रश्न- जिले से लेकर पूरे प्रदेश के गंभीर बीमारियों की दवाओं को खरीदारी बाहर से करना पड़ रहा और चिकित्सालयों से पुरानी जनरेशन की दवाइयाें की खरीद की संस्तुति चिकित्सक करते हैं। इसे ठीक कराने की क्या योजना सरकार के पास है। श्री प्रकाश पाठक, सेवानिवृत्त सैनिक

उत्तर- गंभीर बीमारी (कैंसर) की दवाएं अयोध्या में नहीं है। लखनऊ के केजीएमसी सहित अन्य प्रमुख अस्पतालों में ये दवाएं व उपचार उपलब्ध हैं। नई जनरेशन की दवाईयों के लिए सरकार और स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे। डा. अमित सिंह, विधायक बीकापुर

प्रश्न- दिल्ली में छात्र संघ चुनाव हाे रहे हैं, लेकिन यूपी में क्यों नहीं।- अजय मिश्र छात्रनेता साकेत कालेज
उत्तर- लखनऊ विवि को लेकर 2014 में छात्रसंघ को लेकर स्टे है, सपा सरकार तब सत्ता में थी। इस वजह से चुनाव में आज भी अड़चन है। अभय सिंह विधायक गोसाईंगंज

प्रश्न- विकसित यूपी में बिना गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के संभव है। डॉ. अंबिकेश त्रिपाठी शिक्षक
उत्तर- शिक्षकों की नियुक्ति पारदर्शी हुई। भाई भतीजा वाद समाप्त हुआ। शिक्षित शिक्षक भर्ती हो रहे हैं। - अभय सिंह विधायक गोसाईंगंज

प्रश्न- आयुष्मान कार्ड परिवार में छह सदस्य हाेने पर ही बनता है, लेकिन सर्व समाज में बहुत से परिवार ऐसे है जो गरीब है, लेकिन मानक में नही आते और सदस्य भी कम है। इन परिवारों की बेटियाें की शादी हाेने पर समस्या का सामना करना पड़ता है। शहर के नजूल भूमि पर बहुत से परिवार का छोटा-छोटा मकान है। सरकार इनके नामांतरण की व्यवस्था करनी चाहिए, ऐसा न होने पर सभी परेशान हैं। केशव बिगुलर - भाजपा नेता

उत्तर-इस पर विचार चल रहा है। प्रयास रहेगा सभी विधायक मिलकर मुख्यमंत्री से नजूल भूमि की समस्या के समाधान की बात करेंगे। आयुष्मान का प्रकरण पता है, सरकार ने एक समिति गठित की है, जल्द इस पर निर्णय होगा। -अभय सिंह, विधायक गोसाईगंंज

प्रश्न- प्रदेश भर मेें छात्रसंघ चुनाव का स्टे नही है, जो है वह लखनऊ विवि के लिए है। यदि ऐसी बात होती तो मुख्यमंत्री इसकी जानकारी देते। हकीकत है कि सरकार छात्रसंघ चुनाव कराना ही नहीं चाहती। चुनाव कराने पर विचार किया जाए। चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, चेयरमैन, उदया पब्लिक स्कूल
उत्तर- यदि यहां स्टे नहीं है तो इस पर बात की जाएगी। विधायक अभय सिंह गोसाईगंज

प्रश्न- कई लोग बाबा का रूप बनाकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। अमर जीत पार्षद
उत्तर- भूमि चाहे सरकारी हो, या निजी, कोई कब्जा नहीं कर सकता। सरकार इस तरह के प्रकरणों पर कार्रवाई कर रही। जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य