विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘हनुमान अंश’ की टीम ने किए श्रीरामलला के दर्शन, महंत नृत्य गोपाल दास ने कराया मंदिर परिसर का भ्रमण

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:12 AM (IST)

नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन किए। श्रीराम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 'हनुमान अंश' फिल्म टीम ने श्रीरामलला के दर्शन किए।

  2. महान्त नृत्य गोपाल दास ने टीम को मंदिर परिसर घुमाया।

  3. टीम ने राम मंदिर की भव्यता और निर्माण कार्य देखे।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। नीब करौरी बाबा के जीवन और आध्यात्मिक व्यक्तित्व पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता-निर्देशक और कलाकारों की टीम ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महान्त नृत्य गोपाल दास ने टीम के सदस्यों को दर्शन कराए।

मंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। इससे पहले प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने महान्त नृत्य गोपाल दास का आशीर्वाद लिया। टीम करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर में रही।

दर्शन-पूजन के बाद सदस्यों ने राम मंदिर की भव्यता, स्थापत्य कला और परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने राम मंदिर में विकसित किए जा रहे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की जानकारी भी ली। मंदिर की निर्माण शैली और बारीकियों को देखकर टीम के सदस्य काफी उत्साहित नजर आए।

यह भी पढ़ें- अयोध्या चढ़ावा चोरी में तीन बैंककर्मियों की भूमिका संदिग्ध, दर्ज होगी प्राथमिकी