विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्य नियुक्त होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचीं निर्मला यादव, रामलला के किए दर्शन

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:00 AM (IST)

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की नवनियुक्त सदस्य डॉ. निर्मला यादव अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचीं।

ट्रस्टी नियुक्त होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचीं ट्रस्टी निर्मला यादव।

ट्रस्टी नियुक्त होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचीं ट्रस्टी निर्मला यादव।

HighLights

  1. नवनियुक्त ट्रस्टी डॉ. निर्मला यादव पहली बार अयोध्या पहुंचीं।

  2. उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजा की।

  3. पंचायतन पूजा व यज्ञ में सम्मिलित होकर रात्रि विश्राम करेंगी।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की नवनियुक्त सदस्य डॉ. निर्मला यादव रविवार को नियुक्ति के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचीं।

उन्होंने सुबह ही राम मंदिर पहुंचकर सर्वप्रथम रामलला का दर्शन किया। इसके बाद वह परिसर में ही आयोजित पंचायतन पूजा व यज्ञ में सम्मिलित हुईं। वह रामनगरी में ही रात्रि विश्राम करके सुबह श्रृंगार आरती में सम्मिलित होंगी। इसके बाद शिकोहाबाद रवाना होंगी।

इससे पूर्व रविवार सुबह मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने पर ट्रस्ट की तरफ से सचिव जगदीश आफले ने उन्हें सम्मानित किया और साथ ले जाकर दर्शन पूजन कराया। इसके बाद वह पंचायतन यज्ञ में शामिल हुईं।

80032809

दो सितंबर को ट्रस्ट की बैठक में उन्हें ट्रस्टी बनाए जाने के उपरांत से वह अयोध्या नहीं आई थीं। गत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के समय वह कतिपय कारणों से नहीं आ सकी थीं। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर मंदिरों की दिव्यता व भव्यता भी देखी।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर में तैयार हो रही नई नीति, पुजारियों के बाद अब कर्मचारियों का भी तय होगा ड्रेस कोड