विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, दोनों पर था 25-25 हजार रुपये का इनाम

Published: Sat, 07 Nov 2026 06:42 PM (IST)

गंभीरपुर पुलिस और एसओजी ने पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाले गिरोह की दो इनामी महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार।

  2. दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

  3. गैंगस्टर एक्ट में वांछित थीं, कई मामले दर्ज।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। पूजा-पाठ कराने के बहाने घरों में घुसकर आभूषण ठगने वाले गिरोह की दो महिला सदस्यों को गंभीरपुर थाना की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया। दोनों पर गैंग्सटर एक्ट की आरोपित थीं, उनपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गरीबुन और मेहनाज निवासी ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

28 अगस्त 2025 को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सरायपलटू गांव निवासी रेखा कन्नौजिया के घर तीन महिलाएं पहुंचीं। पूजा-पाठ कराने के बहाने विश्वास में लेकर उन्होंने रेखा के आभूषण अपने पास रखवा लिए और लेकर फरार हो गईं। पीड़िता की तहरीर पर 12 सितंबर 2025 को गंभीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान गिरोह की सदस्यों के कब्जे से ठगी के आभूषण और नकदी बरामद हुई थी।

संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आधार पर 21 फरवरी 2026 को गिरोह के खिलाफ गैंग्सटर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों आरोपित महिलाओं के जल्द गिरफ्तारी को एसएसपी डा. अनिल कुमार ने सात सितंबर 2026 को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

थाना प्रभारी अमित त्रिपाठी ने बताया कि दोनों के खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, ठगी और गैंग्सटर एक्ट सहित छह मामले दर्ज है। गिरफ्तार आरोपितों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

टप्पेबाजी में भी गिरफ्तार हुई थी दोनों आरोपित

गंभीरपुर थाना की पुलिस ने दोनों आरोपित महिलाओं को दो माह पहले भी टप्पेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया था। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया था। जेल से छूटने के बाद दोनों दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गईं थी।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में सड़क हादसा: ओवरटेक के चक्कर में कार ने टेंपो को मारी टक्कर, तीन की मौत और सात घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।