विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया में 73.56 लाख से बनेंगे अत्याधुनिक अंत्येष्टि स्थल, तीन ग्राम पंचायतों में होगा निर्माण

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:02 PM (IST)

बलिया के नगरा ब्लॉक में 73.56 लाख रुपये की लागत से तीन अत्याधुनिक अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण होगा, जिन्हें वित्तीय ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. नगरा ब्लॉक में 73.56 लाख के तीन अंत्येष्टि स्थल बनेंगे।

  2. सिसवारकला, छितौना, निकासी गांवों में होगा निर्माण कार्य।

  3. देवरिया में 25 लाख का बहुउद्देशीय पंचायत भवन भी बनेगा।

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। नगरा ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों में करीब 73.56 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सिसवारकला, छितौना और निकासी गांव में बनने वाले इन अंत्येष्टि स्थलों के लिए जिला स्तर से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा देवरिया ग्राम पंचायत में 25 लाख रुपये की लागत से बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण होगा।

प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल पर करीब 24.52 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां पक्का रास्ता, चबूतरा, पेयजल और लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था होगी। इससे अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, देवरिया में पुराना पंचायत भवन जर्जर होने के कारण ध्वस्त कर दिया गया था। फिलहाल पंचायत का कामकाज एक ग्रामीण के निजी मकान से संचालित हो रहा है।

नए भवन के निर्माण से सरकारी कार्यों के संचालन में सहूलियत मिलेगी। एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चारों परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। संबंधित खातों में धनराशि पहुंचते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बलिया के अभिषेक तिवारी को मिली 1 करोड़ की फेलोशिप, अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में करेंगे पढ़ाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।