विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में नहा रही महिलाओं का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, पुल‍िस ने दर्ज क‍िया मुकदमा

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 11 Sep 2026 03:01 PM (IST)

बलिया के बांसडीहरोड क्षेत्र में महिलाओं के नहाते और शौच करते समय कथित रूप से वीडियो बनाने का मामला सामने ...और पढ़ें

बलिया में महिलाओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

बलिया में महिलाओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

HighLights

  1. बांसडीहरोड क्षेत्र में महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप।

जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं के नहाने और शौच के दौरान कथित रूप से छिपकर वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित युवक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।

पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्हीं के गांव का एक लड़का लंबे समय से महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो कथित रूप से अपने मोबाइल में बना रहा था। इसकी जानकारी होने पर महिलाओं ने आरोपित के घर पहुंचकर विरोध जताया। आरोप है कि इस दौरान उसके भाई ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिलाओं ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल फोन की जांच के साथ पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।