रामगोविंद चौधरी के पैतृक गांव गोसाईंपुर पहुंचा का पार्थिव शरीर, सुबह नौ बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर शनिवार रात 10:45 बजे उनके पैतृक गांव गोसाईंपुर लाया गया, जहां अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी नेता भी पहुंचे।
-1790456107315_m.webp)
HighLights
रामगोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर पैतृक गांव गोसाईंपुर लाया गया।
अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता भी साथ पहुंचे।
अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े।
जागरण संवाददाता, बलिया। सिकंदरपुर क्षेत्र के गोसाईंपुर गांव में शनिवार रात 10:45 बजे सपा के वरिष्ठ नेता रहे रामगोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र ललई, सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, नीरज सिंह गुड्डू सहित पार्टी के अन्य नेता लखनऊ से ही रामगोविंद चौधरी के पार्थिव शरीर के साथ उनके पैतृक गांव पहुंचे।
नेताओं के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक जुट गए। सपा नेताओं ने शोकाकुल स्वजन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। आसपास के गांवों में खबर फैलते ही महिला-पुरुषों का सैलाब उमड़ पड़ा। गलियां भीड़ से पट गईं। हर कोई अंतिम दर्शन की एक झलक पाने को पहुंचा था।
सुबह नौ बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
रामगोविंद चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी ने बताया कि अंतिम यात्रा रविवार सुबह नौ बजे निकाली जाएगी। ऐसे में 11 बजे के बाद ही अंतिम संस्कार होगा।
यह भी पढ़ें- रामगोविंद चौधरी की विरासत संभालेंगे बेटे रंजीत, 2027 के सियासी सफर पर टिकी निगाहें, सपा करेगी फैसला
यह भी पढ़ें- रामगोविंद चौधरी के निधन से राजनेताओं में शोक की लहर, सीएम योगी, अखिलेश और सतीश महाना ने जताया दुख
