बलिया में चाकू से हमला मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा
बलिया में चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अनुभव उर्फ लक्की राय और आशीष सिंह उर्फ बम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें उनके घरों से पकड़कर न्यायालय भेज दिया, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

चाकू से हमला मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा।
HighLights
पुलिस ने चाकू हमले के दो आरोपी पकड़े।
अनुभव राय और आशीष सिंह घर से गिरफ्तार।
हत्या के प्रयास मामले में विधिक कार्रवाई जारी।
जागरण संवाददाता, बलिया : कोतवाली पुलिस ने चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को उनके घरों से पकड़कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया। वहीं दो अब भी फरार है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार 22 नवंबर को उपनिरीक्षक समरेन्द्र कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ माल्देपुर मोड़ पर वांछित आरोपियों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित दोनों आरोपी अपने-अपने घर पर मौजूद हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 21 वर्षीय अनुभव उर्फ लक्की राय निवासी माल्देपुर, थाना फेफना और 19 वर्षीय आशीष सिंह उर्फ बम सिंह निवासी हैबतपुर, थाना कोतवाली, बलिया के रूप में हुई है।
अनुभव को रात करीब 2:50 बजे और आशीष को 3:10 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया। माल्देपुर निवासी मनोज राय ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनके भाई विशाल राय न्यू लाइफ हास्पिटल में नौकरी करता है। 21 नवंबर को अपनी ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर आ रहा था।
बताया कि शाम करीब 7.30 बजे तृप्ती होटल के पास पहुंचा ही था कि रंजीश में गांव के अनुभव राय उर्फ लक्की राय, अजय पांडये निवासी माल्देपुर, शाहील सिंह निवासी जलालपुर व आशीष सिंह उर्फ बम सिंह निवासी हैबतपुर ने एकराय होकर जान मारने की नियत से चाकू से विशाल पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिस उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।