विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी: आपस में शादी करने वाली दो युवतियों ने परिजनों से बताया जान का खतरा, एक को जबरन उठा ले जाने का आरोप

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:04 AM (IST)

बाराबंकी में मंदिर में शादी करने वाली दो युवतियों में से एक को उसके परिवारजन जबरन उठा ले गए।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. बाराबंकी में दो युवतियों ने मंदिर में समलैंगिक विवाह किया।

  2. एक युवती को उसके परिवारजन मारपीट कर जबरन ले गए।

  3. दूसरी युवती ने पुलिस से अपनी और पत्नी की सुरक्षा मांगी।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। शहर में दो युवतियों के आपस में विवाह कर साथ रहने का मामला चर्चा में है। करीब एक माह पहले एक युवती ने मंदिर में दूसरी की मांग में सिंदूर भरकर शादी की थी।

23 अगस्त से एक साथ रह रही थीं। रविवार शाम अचानक एक युवती के परिवारजन पहुंचे और उसे मारपीट करते हुए अपने साथ ले गए। दूसरी युवती ने अपनी और पत्नी की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

युवती के अनुसार विवाह से पहले ही दोनों परिवारों को उनके रिश्ते की जानकारी थी। दोनों बालिग हैं और विवाह के बाद स्टांप पेपर पर भी लिखापढ़ी की गई थी। उसका आरोप है कि इसके बावजूद रविवार शाम पत्नी के परिवारजन अचानक घर पहुंचे और मारपीट कर उसे अपने साथ ले गए। युवती ने बताया कि उसने घटना के संबंध में पत्नी के परिवारजन के खिलाफ मारपीट और बंधक बनाने की तहरीर दी है।

उसका कहना है कि दोनों अपनी इच्छा से साथ रह रही हैं और किसी पर कोई दबाव नहीं है। परिवार की ओर से उन्हें लगातार खतरा बताया जा रहा है। मामले को लेकर शहर में भी चर्चा बनी हुई है।

वहीं, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है। संभव है कि संबंधित चौकी पर इसकी सूचना दी गई हो।

यह भी पढ़ें- गोंडा जा रहे चंद्रशेखर के काफिले पर बाराबंकी में हुआ पथराव, कई कार्यकर्ता घायल