बाराबंकी और सीतापुर के राहगीरों को बड़ी सौगात, सुमली नदी पर 4 करोड़ की लागत से बनेगा पुल; आज होगा शिलान्यास
बाराबंकी के बेलहरा-पतौजा मार्ग पर सुमली नदी पर 4 करोड़ रुपये की लागत से पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। यह पुल बारिश में मार्ग बंद होने की समस्या को खत्म कर कई गांवों के आवागमन को सुगम बनाएगा, जिसका शिलान्यास आज होगा।
-1795746091314_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
सुमली नदी पर चार करोड़ का पुल बनेगा।
बारिश में मार्ग बंद होने की समस्या खत्म होगी।
विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा आज शिलान्यास करेंगे।
संवाद सूत्र, बेलहरा (बाराबंकी)। बेलहरा से सीतापुर के रामपुर मथुरा को जोड़ने वाले बेलहरा-पतौजा मार्ग पर बेहड़ा के निकट सुमली नदी पर बने रपटा पुल की समस्या अब समाप्त होने जा रही है। चार करोड़ रुपये की लागत से पुल की मंजूरी शासन ने दी है। शुक्रवार को विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा पुल का शिलान्यास करेंगे। विगत कई वर्षों से बारिश के दिनों में रपटा पर पानी भर जाने से यह मार्ग बंद हो जाता था।
इससे राहगीरों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक जाना पड़ता था। इस समस्या को लेकर जागरण में कई बार खबरें प्रकाशित हुईं। पुल बन जाने से पतौजा, रंजीतपुर, देवरिया, भगवंतापुर, भगीयापुर, सोनहरा सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों और इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों का आवागमन सुगम होगा।
बारिश में भी अब यातायात बाधित नहीं होगा। इससे किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने और विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- बाराबंकी में दहेज में चेन, बाइक और एसी न मिलने पर दो दिन पहले तोड़ी शादी, चार पर दर्ज हुआ केस