विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सीमा में घुसा दुश्मन का विमान...' बरेली में सायरन बजते ही 10 मिनट के लिए हुआ ब्लैकआउट, मच गई अफरा-तफरी!

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:23 PM (IST)

बरेली में दुश्मन के हवाई हमले से बचाव का अभ्यास किया गया, जिसमें एयर रेड मैसेज, सायरन और 10 मिनट का ब्लैकआउट शामिल था। नागरिक सुरक्षा विभाग ने पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य विभागों के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।

पुलिस लाइंस में घायल के उपचार का किया जा रहा अभ्यास। जागरण

पुलिस लाइंस में घायल के उपचार का किया जा रहा अभ्यास। जागरण 

HighLights

  1. हवाई हमले से बचाव और राहत कार्यों का किया गया अभ्यास

जागरण संवाददाता, बरेली। रविवार शाम 5.50 बजे एयर फोर्स स्टेशन से हाट लाइन पर दुश्मन देश के लड़ाकू विमान के सीमा में प्रवेश का संदेश मिलते ही अधिकारी चौकन्ना हो गए। 5.58 पर एयर रेड मैसेज कर जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा नागरिक सुरक्षा की विभिन्न सेवाओं के कमांडिंग आफिसर्स को अवगत कराया गया।

छह बजे प्रमुख संस्थानों पर सायरन बज उठा। नागरिक सुरक्षा के वार्डेन एवं स्वयंसेवकों के माध्यम से घनी आबादी वाले क्षेत्रों के निवासियों को दुश्मन के हवाई हमले से बचाव को 10 मिनट का ब्लैक-आउट करते हुए सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और बचाव के निर्देश दिए।

पुलिस लाइंस में चल रही गतिविधियां और सायरन की आवाज सुनकर लोग चौंक गए, बाद में पता चला कि नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से हवाई हमले के समय बचाव कार्यों का अभ्यास किया जा रहा है।

22BRC_M_41_22112026_500

सायरन बजाकर खतरे का संकेत दिया गया। इसके बाद ब्लैक आउट हो गया। दो मिनट बाद एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने आग बुझााने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया।

उप नियंत्रक राकेश कुमार मिश्र के निर्देशन में आपदा से निपटने का अभ्यास किया। ब्लैक-आउट के दौरान पुलिस लाइंस और उसके आस-पास फाइटर जेट की गड़गड़ाहट तथा बमों के गिराए जाने की आवाज लगातार सुनाई पड़ रही थी।

दुश्मन राष्ट्र के लडाकू विमान को मार गिराने के उपरांत 6.09 बजे पर नागरिक सुरक्षा विभाग ने आल क्लीयर (ग्रीन सिग्नल) का संदेश एक समान आवाज में सायरन बजाकर आपातकालीन सेवाओं को बचाव कार्य करने का संदेश दिया।

22BRC_M_41_22112026_500

सब कुछ मिनट टू मिनट चल रहा था। 6.10 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कराकर हवाई हमले के उपरांत स्थिति के समय आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, अस्पताल तक पहुंचाने का अभ्यास किया गया।

गतिविधियों में नागरिक सुरक्षा के साथ पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन, विद्युत, चिकित्सा, नगर-निगम एवं एनसीसी कैडेट भी शामिल रहे। नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक एवं अन्य सहयोगी विभागों की टीम का गठन, प्रशिक्षण, रिहर्सल आदि का कार्य वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक प्रमोद कुमार डागर के निर्देशन में किया गया।

वरिष्ठ स्टोरकीपर भूपेंद्र कुमार सहयोगी की भूमिका में रहे। अपर जिलाधिकारी नगर डा. अविनाश त्रिपाठी ने हवाई हमले के समय राहत एवं बचाव कार्यों के अभ्यास में किए गए प्रदर्शन की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक नगर चिराग जैन, जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, महापौर डा. उमेश गौतम, अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा आदि मौजूद रहे। नागरिक सुरक्षा चीफ वार्डेन रंजीत कुमार वशिष्ठ ने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- बरेली में बनेंगे 3 नए बस कॉरिडोर, हर 500 मीटर पर मिलेगा स्टॉप; एयरपोर्ट से जंक्शन तक दौड़ेंगी 370 बसें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।