विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यह सिर्फ अपराध नहीं, भरोसे का कत्ल है', नाबालिग बेटी से दरिंदगी करने वाले पिता को कोर्ट ने सुनाई आखिरी सांस तक जेल

By Nilesh Pratap SinghEdited By: Anshul Bhartariya
Published: Wed, 25 Nov 2026 08:35 PM (GMT+05:30)

बरेली में एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी से दरिंदगी के आरोप में विशेष पॉक्सो अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने इसे सिर्फ यौन अपराध नहीं, बल्कि भरोसे का कत्ल करार देते हुए दोषी पर 40 हजार का जुर्माना भी लगाया।

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. 32 माह में फैसला, आरोपित को 40 हजार जुर्माने से भी किया दंडित

नीलेश प्रताप सिंह, बरेली। जिस पिता के कंधों पर बेटी की सुरक्षा और उसे स्नेह से पालने की जिम्मेदारी थी, उसी ने उसकी मासूमियत और भरोसे को कुचल दिया। चाकू दिखाकर अपनी ही नाबालिग बेटी से दरिंदगी करने वाले पिता को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विशेष पाक्सो अदालत के न्यायाधीश नरेंद्र प्रकाश ने सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी सलीम उर्फ मुकइया को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपित पर 40 हजार जुर्माने का दंड भी लगाया।

मामला 14 मार्च 2024 की शाम का है। आरोप है कि 13 वर्षीय बच्ची घर में अकेली थी। मां पहले ही पिता की शराब की लत और हरकतों से परेशान होकर घर छोड़ चुकी थीं। बच्ची अपने दादा के साथ रहती थी।

आरोप है कि इसी दौरान पिता ने उसे अकेला पाकर चाकू दिखाया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह खुद को छुड़ाकर बच्ची नग्न अवस्था में घर से बाहर भागी। पड़ोस की एक महिला ने उसे सहारा दिया।

इसके बाद बच्ची ने दादा और बुआ को आपबीती सुनाई। बच्ची ने बताया कि पिता पहले भी उसके साथ ऐसी दरिंदगी कर चुका था। उस समय शिकायत पर उसे दूसरे मुकदमे में जेल भेजा गया था।

इस बार थाने में सुनवाई नहीं हुई तो पांच दिन बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगानी पड़ी। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। तत्कालीन इंस्पेक्टर राजबली सिंह ने विवेचना कर बच्ची के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान, चिकित्सकीय परीक्षण और आयु प्रमाण के आधार पर 29 अप्रैल 2024 को आरोपपत्र दाखिल किया।

सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपित को जमानत नहीं दी। सरकारी अधिवक्ता सरनाम सिंह ने सात गवाह पेश किए। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने पिता को दोषी ठहराया।

फैसले में अदालत ने कहा कि यह केवल यौन अपराध नहीं, बल्कि पिता द्वारा अपनी संतान के साथ किया गया गंभीर और शर्मनाक अपराध है। अदालत ने टिप्पणी की कि यह भरोसे का कत्ल है। जुर्माने की रकम पीड़िता के पुनर्वास पर खर्च की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 7 साल बाद जेल से बाहर आया बरेली का युवक, पैसे की कमी से अटकी थी जमानत; अनुच्छेद 21 ने दिलाई राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।